लाइव न्यूज़ :

सेक्स के लिए मना करने पर बौखलाया पति, पत्नी की हत्या कर काट डाला अपना गुप्तांग!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2019 13:19 IST

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के ककरापोखर में अनवारुल हसन ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद अपना गुप्तांग काट लिया।

Open in App
ठळक मुद्देअनवारुल पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की भी गला दबाकर हत्या कर दी और अपना गुप्तांग काट लियाआरोपी ने पत्रकारों को बताया कि सेक्स के लिए मना करने के बाद उसे गुस्सा आ गई थी।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के ककरापोखर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां के निवासी 22 वर्षीय अनवारुल हसन ने अपना गुप्तांग काट लिया। अनवारुल पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की भी गला दबाकर हत्या कर दी है। फिलहाल पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पति का गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

ककरापोखर निवासी अनवारुल हसन की शादी 10 महीने पहले ही पड़ोस में रहने वाली मेहनाज के साथ हुई थी। शुक्रवार की रात दोनों सोए हुए थे। शनिवार की सुबह मेहनाज की मां किसी काम से उनके कमरे की तरफ गई तो दरवाजा खुला था। उन्हें कुछ शक हुआ तो अंदर झांका। अंदर का नजारा देखकर वो दंग रह गई।

रिपोर्ट के मुताबिक कमरे में मेहनाज बिस्तर पर मरी पड़ी थी और अनवारुल खून से लथपथ तड़प रहा था। यह दृश्य देखकर मेहनाज की मां की चीख निकल गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस का कहना है कि अनवारुल ने ही पत्नी की गला दबा कर हत्या करने के बाद अपना गुप्तांग काट लिया था। मृतका की मां का आरोप है कि पति-पत्नी के अनबन चल रही थी।

अस्पताल में भर्ती अनवारुल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं सेक्स करना चाहता था लेकिन उसने मना कर दिया। आरोपी ने बताया कि इसके बाद गुस्से में उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला।

पथरा बाजार के थानाध्यक्ष राजेश कुमार दुबे ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। गुप्तांग काटने वाले हत्यारोपित पति को इलाज के लिए भेजा गया है। पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह