लाइव न्यूज़ :

30 साल की महिला की उसके पति और ससुराल वालों ने गला घोंटकर की हत्या, नहीं मिला मृतका का शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2020 07:54 IST

मुजफ्फरनगर: पुलिस को फिलहाल महिला का शव नहीं मिला है। पुलिस महिला का शव तलाश करने में जुटी है। पति को मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने हत्या और दहेज के प्रताड़ित करने के आरोप में पति, ससुर, सास और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।मृतका की शादी चार साल पहले हुई थी और हत्या के वक्त वह गर्भवती थी।

मुजफ्फरनगर:  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक गर्भवती महिला की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की हत्या में उसका पति और ससुराल वाले शामिल है। महिला के हत्या के बाद उसके शव को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रूप से गंग नहर में फेंक दिया। 

पुलिस के मुताबिक, महिला के पिता ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पिता ने कहा है कि उनकी 30 वर्षीय बेटी नेहा की शादी चार साल पहले कमल नाम के शख्स से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसका पति कमल और  ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। पिता का कहना है कि इसी बात को लेकर उनकी बेटी की हत्या की गई है। 

पति ने कबूला- पत्नी की हत्या और शव फेंकने की बात

पुलिस के मुताबिक पिता की शिकयात के बाद जब पति कमल से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पत्नी नेहा की हत्या और उसके शव को गंग नहर में फेंकने की बात कबूल ली है। पुलिस ने पति, ससुर, सास और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और कमल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को नहीं मिला महिला का शव

पुलिस को फिलहाल नेहा का शव नहीं मिला है लेकिन पुलिस तलाश कर रही है। उधर रजभा में शुक्रवार (4 सितंबर) की शाम को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 25-30 वर्ष के बीच होगी होगी और ऐसा लगता है कि हत्या करके उसके शव को नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद उसके शव की पहचान की जाएगी। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर