लाइव न्यूज़ :

तलाक नहीं दिया तो सिर धड़ से अलग कर नदी में फेंका, सऊदी अरब से पति ने रच दी पत्नी की हत्या की साजिश

By भाषा | Updated: March 15, 2020 12:38 IST

आरोपी पति रियाज ने पत्नी हसरीन से छुटकारा पाने के इरादे से विदेश से ही अपने पिता, मां और भाइयों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। हत्या की नीयत से रियाज ने अपने भाई मेराज को मुम्बई से बहराइच भेजा और पत्नी हसरीन को फोन करके मेराज के साथ ससुराल जाने को राजी कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरबिया में रह रहे पति ने तलाक न मिलने पर रच दी पत्नी की हत्या, नेपाल सीमा पर मिली महिला की सिर कटी लाशमामले का पर्दाफाश कर पुलिस ने सऊदी अरब में रह रहे उसके पति सहित ससुराल के पांच लोगों को आरोपी बनाते हुए उनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है

बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच जिमामले का पर्दाफाश कर पुलिस ने सऊदी अरब में रह रहे उसके पति सहित ससुराल के पांच लोगों को आरोपी बनाते हुए उनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया हैले में भारत-नेपाल के सीमावर्ती रुपईडीहा इलाके में गत सोमवार को अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिलने के । पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि रूपईडीहा थाना क्षेत्र के नेपाल से सटे अड़गोड़वा गांव में एक महिला की सिर कटी लाश गत 9 मार्च को बरामद हुयी थी। उसकी पहचान रिसिया थाना क्षेत्र के इटकौरी गांव की निवासी हसरीन के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि मृतका का पति रियाज अली तीन साल से सऊदी अरब में रह रहा है। महिला की अपने पति और ससुराल वालों से अनबन थी और वह अपने मायके में थी। रियाज तलाक लेकर दूसरी शादी की फिराक में था लेकिन हसरीन तलाक के लिए तैयार नहीं थी। मिश्रा ने बताया कि रियाज ने हसरीन से छुटकारा पाने के इरादे से विदेश से ही अपने पिता, मां और भाइयों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। हत्या की नीयत से रियाज ने अपने भाई मेराज को मुम्बई से बहराइच भेजा और पत्नी हसरीन को फोन करके मेराज के साथ ससुराल जाने को राजी कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ससुराल जाते समय रास्ते में मृतका के ससुर सादिक अली और सादिक का भतीजा नन्हे उनके साथ हो लिये और मौका देखकर अड़गोड़वा में हसरीन की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने की नीयत से आरोपियों ने उसका सिर सरयू नहर में फेंक दिया। इस मामले में हसरीन के पति रियाज, देवर मेराज, ससुर सादिक अली, सादिक अली के भतीजे नन्हे और सास सायरा को आरोपी बनाया गया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर सादिक, मेराज और नन्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिश्रा ने बताया कि हसरीन की सास सायरा और सऊदी अरब में रह रहा उसका पति रियाज फरार हैं। दोनों की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीहत्याकांडयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई