लाइव न्यूज़ :

महिला कांस्टेबल की न्यूड फोटो पति ने की वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 19, 2022 19:26 IST

महिला कांस्टेबल ने बताया कि उसके पति ने पुणे से फोन करके न्यूड तस्वीर भेजने को कहा। पहले तो महिला कांस्टेबल ने साफ मना कर दिया लेकिन जब वह लगातार जिद करने लगा तो उसने अपनी दो-तीन न्यूड तस्वीरें भेज दीं। भेजने के फौरन बाद महिला कांस्टेबल ने अपने पति से कहा कि वो फोन से उन तस्वीरें को डिलिट कर दे लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देपति ने पुणे से महिला कांस्टेबल को फोन किया और उससे न्यूड तस्वीर भेजने को कहामहिला कांस्टेबल अभी एमएमआर में रहता है जबकि उसका पति जेल जाने से पहले पुणे में रहता थादोस्तों और रिश्तेदारों के बीच बदनाम करने के लिए महिला कांस्टेबल के पति ने उसकी न्यूड फोटो भेजी

मुबई: महिला कांस्टेबल की न्यूड फोटो उसका ही पति वायरल कर रहा था। इस मामले में मरीन ड्राइव पुलिस ने गुरुवार को महिला कांस्टेबल की शिकायत पर पति गिरफ्तार किया।

महिला कांस्टेबल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ने उसकी कुछ दोस्तों और अन्य रिश्तेदारों में उसकी न्यूड फोटो भेजकर बदनाम करने की कोशिश की है।

इस मामले में पुलिस ने महिला कांस्टेबल के आरोपी पति को आईपीसी की धारा 354 (महिला पर हमला या आपराधिक बल), 509 (महिला की शील भंग) और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज करते हुए हवालात में बंद कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक 27 साल की महिला कांस्टेबल की शादी पुणे के रहने वाले एक 31 साल के शख्स से हुई। शादी के बाद उन्हें एक बच्चा हुआ जो अब पांच साल का है।

महिला कांस्टेबल ने बताया कि एक साल पहले दोनों अलग हो गए। महिला कांस्टेबल अभी एमएमआर में रहता है जबकि उसका पति पुणे में ही रहता है।

महिला कांस्टेबल ने बताया कि जब वे दोनों साथ रहते थे तो उसका पति रोजगार था। उसने कई बार पुणे से फोन किया और उससे न्यूड तस्वीर भेजने को कहता था।

पहले तो महिला कांस्टेबल ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया लेकिन वह लगातार जिद करने लगा और तस्वीर भेजने के लिए दबाव बनाने लगा तो उसने थक-हार कर अपनी दो-तीन न्यूड तस्वीरें भेज दीं। भेजने के फौरन बाद महिला कांस्टेबल ने अपने पति से कहा कि वो फोन से उन तस्वीरें को डिलिट कर दे लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

कांस्टेबल की शिकायत के अनुसार हाल ही में उसकी एक महिला मित्र ने उसे फोन किया और बताया कि उसके पति ने उसकी न्यूड तस्वीर मोबाइल पर भेजी है। इसके बाद महिला कांस्टेबल ने मामले की पुष्टि की और उसके बाद गुरुवार को मरीन ड्राइव थाने में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इस समय आरोपी पति न्यायिक हिरासत में है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि महिला कांन्स्टेबल का पति को उस पर हमेशा शक रहता था, जिस वजह से दोनों में अक्सर मारपीट होती रहती थी।

पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि शादी से पहले महिला कांस्टेबल का किसी दूसरे पुरुष के साथ संबंध था और शादी से पहले ही वह समाप्त भी हो गया था। शादी के समय महिला कांस्टेबल ने अपने पूर्व संबंध के बारे में पति को बताया भी था लेकिन उसके बावजूद उसका पति हमेशा उस पर शक करता था।

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कोर्ट में बताया कि महिला कांस्टेबल को बदनाम करने की नियत से उसके पति ने उसकी न्यूड तस्वीरें उसके दोस्त और रिश्तेदारों को भेजीं। दरअसल महिला कांस्टेबल का पति यह सिद्ध करना चाहता था कि उसका चरित्र  अच्छा नहीं है। 

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिसPuneक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज