महिला कांस्टेबल की न्यूड फोटो पति ने की वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 19, 2022 19:26 IST2022-03-19T19:20:53+5:302022-03-19T19:26:50+5:30
महिला कांस्टेबल ने बताया कि उसके पति ने पुणे से फोन करके न्यूड तस्वीर भेजने को कहा। पहले तो महिला कांस्टेबल ने साफ मना कर दिया लेकिन जब वह लगातार जिद करने लगा तो उसने अपनी दो-तीन न्यूड तस्वीरें भेज दीं। भेजने के फौरन बाद महिला कांस्टेबल ने अपने पति से कहा कि वो फोन से उन तस्वीरें को डिलिट कर दे लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

महिला कांस्टेबल की न्यूड फोटो पति ने की वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
मुबई: महिला कांस्टेबल की न्यूड फोटो उसका ही पति वायरल कर रहा था। इस मामले में मरीन ड्राइव पुलिस ने गुरुवार को महिला कांस्टेबल की शिकायत पर पति गिरफ्तार किया।
महिला कांस्टेबल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ने उसकी कुछ दोस्तों और अन्य रिश्तेदारों में उसकी न्यूड फोटो भेजकर बदनाम करने की कोशिश की है।
इस मामले में पुलिस ने महिला कांस्टेबल के आरोपी पति को आईपीसी की धारा 354 (महिला पर हमला या आपराधिक बल), 509 (महिला की शील भंग) और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज करते हुए हवालात में बंद कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक 27 साल की महिला कांस्टेबल की शादी पुणे के रहने वाले एक 31 साल के शख्स से हुई। शादी के बाद उन्हें एक बच्चा हुआ जो अब पांच साल का है।
महिला कांस्टेबल ने बताया कि एक साल पहले दोनों अलग हो गए। महिला कांस्टेबल अभी एमएमआर में रहता है जबकि उसका पति पुणे में ही रहता है।
महिला कांस्टेबल ने बताया कि जब वे दोनों साथ रहते थे तो उसका पति रोजगार था। उसने कई बार पुणे से फोन किया और उससे न्यूड तस्वीर भेजने को कहता था।
पहले तो महिला कांस्टेबल ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया लेकिन वह लगातार जिद करने लगा और तस्वीर भेजने के लिए दबाव बनाने लगा तो उसने थक-हार कर अपनी दो-तीन न्यूड तस्वीरें भेज दीं। भेजने के फौरन बाद महिला कांस्टेबल ने अपने पति से कहा कि वो फोन से उन तस्वीरें को डिलिट कर दे लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
कांस्टेबल की शिकायत के अनुसार हाल ही में उसकी एक महिला मित्र ने उसे फोन किया और बताया कि उसके पति ने उसकी न्यूड तस्वीर मोबाइल पर भेजी है। इसके बाद महिला कांस्टेबल ने मामले की पुष्टि की और उसके बाद गुरुवार को मरीन ड्राइव थाने में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इस समय आरोपी पति न्यायिक हिरासत में है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि महिला कांन्स्टेबल का पति को उस पर हमेशा शक रहता था, जिस वजह से दोनों में अक्सर मारपीट होती रहती थी।
पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि शादी से पहले महिला कांस्टेबल का किसी दूसरे पुरुष के साथ संबंध था और शादी से पहले ही वह समाप्त भी हो गया था। शादी के समय महिला कांस्टेबल ने अपने पूर्व संबंध के बारे में पति को बताया भी था लेकिन उसके बावजूद उसका पति हमेशा उस पर शक करता था।
इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कोर्ट में बताया कि महिला कांस्टेबल को बदनाम करने की नियत से उसके पति ने उसकी न्यूड तस्वीरें उसके दोस्त और रिश्तेदारों को भेजीं। दरअसल महिला कांस्टेबल का पति यह सिद्ध करना चाहता था कि उसका चरित्र अच्छा नहीं है।