लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पत्नी की आंख और गले में गोंद डाल की हत्या, 5 रुपये के फेविक्विक से दिया खौंफनाक वारदात को अंजाम

By भारती द्विवेदी | Updated: August 4, 2018 09:07 IST

इस जघन्य अपराध की जानकारी पुलिस को आरोपी के नाबालिग बेटे ने दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अगस्त:मध्य प्रदेश के विदिशा से एक रोंगटे खड़े करने देने वाली खबर आई है। वहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी की बहुत ही बेरहमी से हत्या कर दी है। खबर के मुताबिक, विदिशा के राजपूत कॉलोनी में रहने वाले हाल्केराम कुशवाहा ने पहले अपनी पत्नी के आंख और गले में गोंद डाला फिर उसका गला दबा उसे मौत के घाट उतारा दिया। इस जघन्य अपराध की जानकारी पुलिस को आरोपी के नाबालिग बेटे ने दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। हालांकि आरोपी ने पत्नी की हत्या क्यों की है, उन कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि गोंद के जरिए हत्या करने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इसी साल फरवरी में उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक बेटे ने अपने पिता की गला रेत हत्या की थी, फिर खून को रोकने के लिए गोंद की मदद से कटे हुए भाग को चिपकाने की कोशिश की थी। हालांकि जब खून नहीं रुका फिर बेटे ने पिता को उसी हाल में छोड़ फरारा हो गया था।

साल 2016 के मई में मध्य प्रदेश के रीवा में एक महिला ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए उसकी आंख में गोंद डाल दी थी। दरअसल महिला अपने पति के पीने की लत से बेहद परेशान थी। पति को सबक सिखाने के लिए उसने रात में सोते समय उसके आंख में गोंद डाली दी। सुबह उठाकर जब उसके पति ने मदद मांगी तो महिला ने मदद करने से इंकार कर दिया था। साथ ही पड़ोसियों को भी मदद के लिए आगे नहीं आने दिया। फिर पुलिस के मदद से पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया था।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट