लाइव न्यूज़ :

शादी में जाने से पत्नी के मना करने पर हुआ विवाद, पति ने की हत्या, फिर पुलिस को किया सुचित

By भाषा | Updated: July 11, 2019 13:48 IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मामूली झगड़े को लेकर 41 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर पुलिस को सूचित कर अपराध के लिए खुद को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया।

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मामूली झगड़े को लेकर 41 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर पुलिस को सूचित कर अपराध के लिए खुद को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एम जे बग्गा ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर के निवासी दीपक सुखलाल भोई ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में फोन कर अपराध के बारे में बताया और कहा कि वह वहां आने में असमर्थ है क्योंकि उसका करीब दो साल का बेटा सो रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला

उन्होंने बताया कि बुधवार को हुई घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी और उसकी पत्नी रूपाली भोई (39) के बीच आए दिन झगड़ा होता था। उनकी नौ साल की एक बेटी भी है। बुधवार को जलगांव में दीपक सुखलाई भोई की बहन के बेटे की शादी में जाने से रूपाली के मना करने पर दोनों में फिर से झगड़ा हो गया।

अधिकारी ने कहा कि गुस्से में, दीपक ने अपने शयनकक्ष में कथित तौर पर रूपाली के दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उस वक्त, उसका बेटा दूसरे कमरे में सो रहा था जबकि बेटी स्कूल गई थी। बग्गा ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने पुलिस थाने में फोन किया और अपराध के बारे में जानकारी दी, पुलिस उसके घर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों को उनके चाचा के घर भेज दिया गया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज