लाइव न्यूज़ :

पति पर पत्थर से हमला कर मार डाला, पत्नी और उसके दो प्रेमी अरेस्ट, जानें कैसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2021 15:00 IST

पुलिस के अनुसार जरीना बानो के अपने दो रिश्तेदारों अलाउद्दीन खान (21) और बरकत खान (43) के साथ अवैध संबंध थे और तीनों ने एक महीने पहले बानो के पति यूसुब खान (47) की हत्या की साजिश रची थी।

Open in App
ठळक मुद्देअलाउद्दीन खान और बरकत खान एक औ दो अगस्त की दरमियानी रात को युसूब खान को सुनसान लगह पर ले गए।तीनों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।हत्या के षडयंत्र में जरीना बानो भी शामिल थी।

बाड़मेरः राजस्थान के बाड़मेर जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 37 वर्षीय उसकी पत्नी को उसके दो प्रेमियों के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार जरीना बानो के अपने दो रिश्तेदारों अलाउद्दीन खान (21) और बरकत खान (43) के साथ अवैध संबंध थे और तीनों ने एक महीने पहले बानो के पति यूसुब खान (47) की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार अलाउद्दीन खान और बरकत खान एक औ दो अगस्त की दरमियानी रात को युसूब खान को सुनसान लगह पर ले गए और उन्होंने उस पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने शव को बालोतरा कस्बे के मुद्रा रोड पर कामाक्षी कॉलेज के पास फेंक दिया।

बाडमेर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को अलाउद्दीन की गतिविधियों पर संदेह हुआ जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बरकत खान के साथ मिलकर षडयंत्र के तहत यूसुब की हत्या कबूल कर ली।

हत्या के षडयंत्र में जरीना बानो भी शामिल थी। कुमार ने बताया कि तीनों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यूसुब नशे का आदी था और वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। बरकत खान उनके साथ रहता था और उसकी जरीना बानो के साथ नजदीकियां बढ़ गई और दोनों में संबंध हो गये।

जब युसूब को इस बारे में पता चला तो उसने आपत्ति जताई जिसके बाद बरकत खान अलग रहने लगा। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान अलाद्दीन को जरीना और बरकत के बीच अवैध संबधों के बारे में पता चला तो उसने भी जरीना के साथ संबंध बना लिये। बाद में तीनों ने युसूब की हत्या की योजना बनाई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली