लाइव न्यूज़ :

बिहार: नालंदा जिले से सामने आई रूह को कंपा देने वाली घटना, लड़का जन्म नहीं देने पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2022 18:27 IST

परिजनों की मानें तो बीती रात कौशल शराब के नशे में घर पहुंचा और पुत्र पैदा नहीं होने का ताना देकर पत्नी के साथ लाठी डंडे से मारपीट करने लगा। इस दौरान प्रियंका की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुत्र पैदा नहीं होने का ताना देकर पत्नी को लाठी डंडों से पीटापत्नी के मायके फोन कर बताई घटना, फिर हो गया फरार

पटना: बिहार में नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बेटा नहीं होने पर शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका कौशल यादव की 26 वर्षीया पत्नी प्रियंका देवी है। हत्या की सूचना पर पहुंची रहुई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों की मानें तो बीती रात कौशल शराब के नशे में घर पहुंचा और पुत्र पैदा नहीं होने का ताना देकर पत्नी के साथ लाठी डंडे से मारपीट करने लगा। इस दौरान प्रियंका की मौत हो गई। 

परिजनों के अनुसार मारपीट की वजह से प्रियंका देवी की मौत हो गई तो कौशल यादव ने ससुराल फोन कर उसकी मौत की जानकारी दी और वहां से फरार हो गया। मायके वाले प्रियंका के ससुराल पहुंचे तो बच्ची ने घटना के बारे में आंखों देखा हाल बताया कि कैसे उसकी मां को उसके पिता ने नशे की हालत में लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 

मृतका के पिता बेलछी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी उपेंद्र यादव ने बताया की 6 साल पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी कौशल यादव से की थी। शुरुआत में तो कुछ दिन तक हालात ठीक रहे हैं उसके बाद दामाद के द्वारा बराबर पैसे की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। इसी बीच दो बेटियों को प्रियंका ने जन्म दिया। जिसके बाद बेटे नहीं होने का ताना दिया जाने लगा। 

12 मई को बेटे की शादी है। पूरा परिवार शादियों की तैयारी में जुटा हुआ था कि दामाद ने फिर से पैसे मांगने को लेकर उनकी इकलौती बेटी को लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की सूचना पर पहुंची रहुई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रहुई थाना अध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। घटना के बाद पति मौके से फरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :बिहारनालंदाBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा