रायपुरः शादी के 7 महीने बाद पत्नी की बेरहमी से हत्या, चोटी भी काटा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 16:08 IST2017-12-16T14:57:52+5:302017-12-16T16:08:39+5:30

जब पत्नी के मायके वाले आए तो चीख-चीख कर रोने लगा ढोंगी पति।

husband killed her wife after 7 month marriage due to another relationship crime news | रायपुरः शादी के 7 महीने बाद पत्नी की बेरहमी से हत्या, चोटी भी काटा

crime news hindi

रायपुर में एक पति ने शादी के सात महीने बाद ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। 13 दिसंबर की रात में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दिया। आरोपी पति ने मध्य प्रदेश पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। हालांकि पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पति ने जो खुलासा किया वह काफी चौंकाने वाला था।

ये घटना थाना सुपौल की है। यहां के रहने वाले टामेश्वर साहू की शादी इसी साल 9 मई को यामिनी साहू से हुई थी। शादी के पहले से टामेश्वर का चक्कर रायपुर की एक लड़की से भी चल रहा था। लेकिन टामेश्वर ने अपना अफेयर शादी के बाद भी रखा और वह रोज उस लड़की से मिलता रहा।

पुलिस के मुताबिक शुरुआत से ही टामेश्वर पर पत्नी को शक था। आखिरकर 13 दिसंबर को यामिनी ने टामेश्वर को गर्लफ्रेंड से बात करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि टामेश्वर ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। 14 दिसंबर को यामिनी के घर वाले उससे मिलने आने वाले थे।

गला घोंटने के बाद काटी चोटी

इतना ही नहीं आरोपी पति ने हत्या करने के बाद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। इस मर्डर को चोटी कटवा से जोड़ने की कोशिश की ताकि पुलिस का पति पर शक ना जाए। इसके लिए आरोपी पति ने हत्या करने के बाद पत्नी की चोटी भी काट कर रख दी थी। जब मृतका के घर वाले उससे मिलने आए तो टामेश्वर जोर-जोर से रोने लगा। 

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी पति से पुछताछ की तो उसने पहले पुलिस को काफी घुमाने की कोशिश की। जब पुलिस ने आरोपी के गर्लफ्रेंड को बुलवाले की बात कही तो आरोपी ने सबकुछ कबूल लिया।  फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।

Web Title: husband killed her wife after 7 month marriage due to another relationship crime news

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे