पति ने पत्नी की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी, सुखप्रीत और गुरप्रीत सिंह ने मुंबई में मारा और नोएडा में अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2025 10:36 IST2025-05-25T10:35:40+5:302025-05-25T10:36:40+5:30

हत्या के संबंध में नवी मुंबई के एनआरआई सागरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या के लिए सजा) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Husband gave contract Rs 5 lakh kill his wife Sukhpreet Singh Gurpreet Singh killed him in Mumbai and were arrested in Noida | पति ने पत्नी की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी, सुखप्रीत और गुरप्रीत सिंह ने मुंबई में मारा और नोएडा में अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsसुखप्रीत अपने मामा के बेटे गुरप्रीत के साथ रह रहा था।गाजियाबाद की एक महिला से हुई, जिसका नवी मुंबई में सैलून था।हत्या की साजिश मृत महिला के पति के इशारे पर रची गई थी।

नोएडाः नवी मुंबई में एक महिला की हत्या में कथित रूप से शामिल दो लोगों को विशेष कार्य बल (एसटीएफ), नोएडा इकाई ने शनिवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसटीएफ ने कहा कि आरोपी सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह, हरियाणा के फतेहाबाद के निवासी हैं, जिन्हें गौतम बुद्ध नगर के सूरजपुर इलाके में घंटा गोल चक्कर से पकड़ा गया। एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, हत्या के संबंध में नवी मुंबई के एनआरआई सागरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या के लिए सजा) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तब से दोनों फरार थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ फील्ड यूनिट, नोएडा) राज कुमार मिश्रा ने कहा कि पूछताछ के दौरान सुखप्रीत (24) ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं पास करने के बाद मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई गया था। मिश्रा ने कहा कि सुखप्रीत अपने मामा के बेटे गुरप्रीत के साथ रह रहा था।

जहां उनकी मुलाकात गाजियाबाद की एक महिला से हुई, जिसका नवी मुंबई में सैलून था। उन्होंने बताया कि सैलून मालिक ने कथित तौर पर दोनों को एक अन्य महिला की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि हत्या की साजिश मृत महिला के पति के इशारे पर रची गई थी।

Web Title: Husband gave contract Rs 5 lakh kill his wife Sukhpreet Singh Gurpreet Singh killed him in Mumbai and were arrested in Noida

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे