लाइव न्यूज़ :

UP: पंचायत के तुगलकी फरमान पर युवक ने पत्नी को पेड़ से बांध ऐसे की पिटाई, भीड़ बनी रही तामशमीन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 23, 2018 17:03 IST

महिला को पीटने की घटना स्याना तहसील के लौंगा गांव में की बताई जा रही है, जसमें कहा गया है कि गांव के एक पंचायत ने महिला को पीटने का आदेश दिया था।

Open in App

लखनऊ, 23 मार्चः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हैरान व शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसमें युवक ने पंचायत के तुगलकी फरमान पर अपनी पत्नी के दोनों हाथ पेड़ से बांधकर बेल्ट से बुरी तरह पीटाई की। इस दौरान बेवस महिला चीखती रही, लेकिन वहां मौजूद भीड़ में से किसी ने भी बचाने की कोशिश तक नही की। 

वहीं, जिस समय कलयुगी पति अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था उस समय कुछ लोग उस वाकये का वीडियो बना रहे थे, सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। 

खबरों के अनुसार, घटना स्याना तहसील के लौंगा गांव में की बताई जा रही है, जसमें कहा गया है कि गांव के एक पंचायत ने महिला को पीटने का आदेश दिया था। महिला के पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध है। गांव की पंचायत ने उस पर आरोप लगाए और उस पर पीटने का फैसला सुनाया

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखा गया कि एक शख्स महिला के दोनों हाथ पेड़ से बांधकर बेल्ट से बुरी तरह पीट रहा है और कई लोग महिला की पिटाई होते देख रहे हैं, लेकिन कोई भी उनकी मदद को आगे नहीं आया। वहीं, पीड़ित महिला पिटाई होने के चलते बेहोश हो गई और पेड़ से हाथ बंधे होने के चलते वहीं लटक गई।

घटना सामने आने के बाद गुरुवार को सात लोगों के खिलाफ नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस अब इस पूरे घटना की जांच कर रही और आरोपियों की तलाश कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित