लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के पास अभिनेत्री रिया की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, लूट की कोशिश की झूठी कहानी गढ़ने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2022 14:10 IST

रिया के पति ने पुलिस को यह भी बताया कि वह अपनी पत्नी को वाहन तक ले गया और मदद की तलाश में करीब तीन किलोमीटर तक चला। उसने कुलगछिया-पिरताला में राजमार्ग के किनारे कुछ लोगों को देखकर उन्हें आपबीती सुनाई।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री तब अपने पति प्रकाश कुमार और दो साल की बेटी के साथ कोलकाता जा रही थीं।रिया की हत्या और लूट की कोशिश की झूठी कहानी गढ़ने के आरोप में उनके पति की गिरफ्तारी हुई है। 

हावड़ाः  झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या करने के मामले में गुरुवार अभिनेत्री के पति को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि पर्दे पर ईशा आलिया के नाम से चर्चित रिया कुमारी की पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर बुधवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभिनेत्री तब अपने पति प्रकाश कुमार और दो साल की बेटी के साथ कोलकाता जा रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया की हत्या और लूट की कोशिश की झूठी कहानी गढ़ने के आरोप में उनके पति की गिरफ्तारी हुई है। 

प्रकाश ने पुलिस को बताया था कि बागनान थाना क्षेत्र में महिषरेखा के पास जब उन्होंने शौच जाने के लिए कार रोकी तभी लुटेरों के एक समूह ने उनकी कार पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने पूछताछ के बाद और बुधवार रात को रिया कुमारी के परिवार द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रकाश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या), 201 (गलत सूचना देने), 498ए (किसी महिला का पति या रिश्तेदार के उससे क्रूरता करने) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

रिया कुमारी झारखंड में हजारीबाग की रहने वाली थीं और वह यूट्यूब पर नागपुरी म्युजिक वीडियो में चर्चित चेहरा थीं। इसके अलावा उन्होंने कुछ नागपुरी फिल्मों में काम भी किया था। वह फिल्म उद्योग में बेहद मृदुभाषी मानी जाती थीं जो रांची के मोराबाड़ी इलाके में रहती थीं। कुमारी के पति ने खुद को निर्माता बताया। उसने पुलिस को बताया कि तीन लोगों के एक गिरोह ने सुबह करीब छह बजे उन पर हमला किया, जो उनका सामान लूटने की कोशिश कर रहे थे। जब उसकी पत्नी उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, तो लुटेरों ने कुमारी को गोली मार दी और तुरंत मौके से भाग गए।

उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह अपनी पत्नी को वाहन तक ले गया और मदद की तलाश में करीब तीन किलोमीटर तक चला। उसने कुलगछिया-पिरताला में राजमार्ग के किनारे कुछ लोगों को देखकर उन्हें आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उलुबेरिया में एससीसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उसकी पत्नी को भर्ती कराने में मदद की जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। 

टॅग्स :झारखंडकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई