लाइव न्यूज़ :

घूंघट निकालने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, तीन साल की बेटी को छीनकर कमरे से बाहर फेंका, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2021 16:32 IST

पुलिस के अनुसार, मोनिका यादव ने अपने पति प्रदीप यादव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि घूंघट नहीं निकालने को लेकर पति प्रदीप ने उसके साथ झगड़ा किया।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार वालों ने बाद में बच्ची का गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया। मोनिका बुधवार को अपने अभिभावकों के साथ पुलिस के पास पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी हमेशा अपनी पत्नी को घूंघट निकालने को कहता था।

जयपुरः एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के बीच तीन साल की बेटी को छीनकर कमरे से बाहर फेंक दिया जिससे बच्ची की मौत हो गई। इस संबंध में एक मामला अलवर जिले के बहरोड़ थाने में दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मोनिका यादव ने अपने पति प्रदीप यादव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि घूंघट नहीं निकालने को लेकर पति प्रदीप ने उसके साथ झगड़ा किया। झगड़े के दौरान प्रदीप ने तीन साल की बेटी को उससे छीनकर बाहर फेंक दिया जिससे बच्ची की मौत हो गई।

शिकायत के अनुसार, परिवार वालों ने बाद में बच्ची का गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया। मोनिका बुधवार को अपने अभिभावकों के साथ पुलिस के पास पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी हमेशा अपनी पत्नी को घूंघट निकालने को कहता था।

इसको लेकर मंगलवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ और इसी दौरान यह घटना हुई। बहरोड़ के थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश के अनुसार, आरोपी फरार है और उसे तथा बच्ची के अंतिम संस्कार में शामिल रहे अन्य लोगों को पकड़ने का प्रयास हो रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा