लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: नाबालिग लड़की से रेप करने वाले आरोपी को अजीब सजा, पंचायत ने कहा- पांच चप्पल मारो और 50 हजार रुपये लेकर चुप हो जाओ

By वैशाली कुमारी | Updated: June 29, 2021 11:15 IST

गाँव के एक दबंग ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जब मामला पंचायत मे पहुंचा तो पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह उसके दुष्कर्म की कीमत लगा दी गई।

Open in App
ठळक मुद्दे पंचायत ने पीड़िता को 50 हज़ार रुपये दिलाकर मामला खत्म कर दिया गया।नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र का है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने भी सख्त कार्रवाई करने के बजाय मामूली छेड़छाड़ का केस दर्ज करने की कोशिश कीआरोपी को सख्त सज़ा दिलाने की जगह पंच ने पीड़िता से आरोपी को 5 चप्पल मारकर अपना गुस्सा शांत करने के लिए कहा

यूपी के महराजगंज में इंसानियत के तार तार होने का मामला सामने आया है। गाँव के एक दबंग ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जब मामला पंचायत मे पहुंचा तो पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह उसके दुष्कर्म की कीमत लगा दी गई। पंचायत ने पीड़िता को 50 हज़ार रुपये दिलाकर मामला खत्म कर दिया गया। इसके साथ ही आरोपी को सख्त सज़ा दिलाने की जगह पंच ने पीड़िता से आरोपी को 5 चप्पल मारकर अपना गुस्सा शांत करने के लिए कहा।

पंचायत ने क्या किया 

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र का है। 23 जून की शाम को 13 वर्षीय लड़की सब्जी तोड़ने खेत की ओर गयी थी। उसी दौरान गांव का एक दबंग आया और उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ की। लड़की के विरोध करने पर उसने जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहाँ से फरार हो गया। ज़ख्मी हालत मे पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मामला पंचायत की तरफ चला गया। पंचायत ने सख्त कार्रवाई की जगह पीड़िता को 50 हज़ार रुपये दिलाए।

सूत्रों के मुताबिक, पंचों के कहने पर पीड़िता ने आरोपी को चप्पल भी मारी लेकिन उसके परिजनों को लगा कि उन्हें अभी इन्साफ नहीं मिला है। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने पुलिस को रिपोर्ट लिखाई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने भी सख्त कार्रवाई करने के बजाय मामूली छेड़छाड़ का केस दर्ज करने की कोशिश की। बाद में यह मामला एसपी के पास पहुंचा और फिर पोक्सो ऐक्ट के तहत FIR दर्ज हुई।

पुलिस ने क्या कहा 

कोठीभार थाने के प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया कि तहरीर बदलकर केस दर्ज करने का आरोप बेबुनियाद है। मामला थाने से पहले पंचायत मे आने की बात सामने आई है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी गांव से फरार हो गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच हो रही है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट