लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में इंदौर एयरपोर्ट पर नर कंकाल मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

By सत्या द्विवेदी | Updated: January 25, 2023 11:55 IST

मध्यप्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में एक अज्ञात नर कंकाल मिला है। इसे करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में मिला नर कंकाल कंकाल मिलने के बाद हवाई अड्डे में मचा हड़कंपपुलिस ने कंकाल को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में एक अज्ञात नर कंकाल मिला है। एयरपोर्ट परिसर में कंकाल मिलने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। 

एरोड्रम थाने के प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि हवाई अड्डे की चहारदीवारी के पास बिजली से जुड़ा काम कर रहे एक कर्मचारी ने बरसात के पानी की निकासी के लिए बनाए गए गड्ढे में सोमवार रात एक कंकाल देखा और इसके बाद हवाई अड्डे के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद 4 फीट के गड्ढे में नर कंकाल पाया गया।

उन्होंने कहा कि, "पहली नजर में कंकाल को देखकर ऐसा लगा जैसे यह कंकाल एक साल पुराना होगा। कंकाल के आस-पास इसकी पहचान का कोई सुराग नहीं मिला है।" थाना प्रभारी ने बताया कि कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 

हवाई अड्डा परिसर में जिस जगह पर कंकाल मिला है, वहां काफी झाड़-झंखाड़ है और इससे लगे हुए इलाके में जंगली जानवरों का आना जाना बना रहता है। उन्होंने बताया कि कंकाल मिलने के मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस जांच में में लगी है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी आखिर एयरपर्ट में ये कंकाल आया कैसे। 

टॅग्स :इंदौरPoliceमध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली