लाइव न्यूज़ :

मां-बाप की वजह से नवजात की दर्दनाक मौत, बच्चे को कंडोम में डालकर ट्रेन में फेंका

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 24, 2018 20:41 IST

सफाई इंचार्ज मुताबिक जब नवजात को कंडोम से बाहर निकाला गया तो उसकी सांस चल रही थी। खबरों के मुताबिक, निमोनिया के कारण 30 घंटे बाद रविवार रात करीब 10 बजे बच्चे की मौत हो गई।

Open in App

हावड़ा से अमृतसर पहुंची ट्रेन की सफाई के दौरान ट्रेन के टॉयलेट में एक कर्मचारियों को एक नवजात बच्चा बरामद हुआ। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस नवजात बच्चे को ओढ़नी से लपेट के कंडोम में डालकर फेंका गया था। 

आनन-फानन में कर्मचारियों ने इस बात की सूचना जल्द से रेलवे के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने बच्चे को कंडोम से निकालकर इलाज के अस्पताल भेज दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 

एसी कोच की घटना 

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक जब ट्रेन हावड़ा मेल अमृतसर पहुंची, तो हर दिन की तरह सारी सवारी के उतरने के बाद इसकी सफाई के लिए कर्मचारी ट्रेन के अंदर गए। जब सफाईकर्मी ट्रेन की सफाई कर रहे थे तो एसी कोच के डिब्बे D-3 के टॉयलेट खोला तो दरवाजे पर एक कपड़े का टूकड़ा दिखाई दिया। जब कर्मचारियों ने देखा तो पता चला कि ओढ़नी में एक नवजात बच्चा फ्लश में फंसा हुआ था।  

कंडोम में डालकर बच्चे को फेंका गया 

सफाई कर्मचारी इंचार्ज गुमनाम सिंह ने न्यूज 18 को बताया कि एक कोच के टॉयलेट में कर्मचारियों ने पाया कि कोई चीज टॉयलेट के फ्लश में फंसी हुई है। जब सफाई कर्मी उसे निकलने लगे तो देखा एक नवजात बच्चा दुपट्टे में लपेट कर कंडोम में डालकर फेंका गया था। 

माता-पिता का नहीं चल पाया है अभी पता

सफाई इंचार्ज मुताबिक जब नवजात को कंडोम से बाहर निकाला गया तो उसकी सांस चल रही थी। खबरों के मुताबिक, निमोनिया के कारण 30 घंटे बाद रविवार रात करीब 10 बजे बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि उसके सीने में बहुत पानी भर गया था। फिलहाल अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इसके माता-पिता कौन है। लेकिन इतना तो तय है कि इस घिनौने काम को अंजाम बच्चे के माता-पिता ने ही किया है। 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO