लाइव न्यूज़ :

होशियारपुरः 10-11 साल के चार किशोरों ने एक साल में कई बार छह साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, तीन अरेस्ट, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2022 19:18 IST

पंजाब पुलिस ने बताया कि चारों लड़कों के खिलाफ रविवार शाम को सदर थाने में पोक्सो अधिनियम सहित कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतीन संदिग्धों को पकड़ लिया गया है जिनकी आयु करीब 10-11 साल है।पिछले करीब एक साल में कई बार बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। 14 साल का एक अन्य संदिग्ध अभी भी फरार है।

होशियारपुरः पंजाब के होशियारपुर के एक गांव में चार किशोरों ने पिछले एक साल में छह साल की एक बच्ची के साथ कई बार कथित तौर पर बलात्कार किया। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले के सिलसिले में तीन संदिग्धों को पकड़ लिया गया है जिनकी आयु करीब 10-11 साल है।

 

 

पुलिस ने कहा कि लड़की के परिवार ने पीड़िता द्वारा हाल ही में उन्हें घटना के बारे में बताने के बाद शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने बताया कि चारों लड़कों के खिलाफ रविवार शाम को सदर थाने में पोक्सो अधिनियम सहित कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच अधिकारी कमलेश कुमारी ने सोमवार को कहा कि चारों संदिग्धों ने पिछले करीब एक साल में कई बार बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन संदिग्धों को यहां किशोर गृह भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि हालांकि, 14 साल का एक अन्य संदिग्ध अभी भी फरार है। पुलिस ने कहा कि उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले में आगे की जांच की जारी है।

मुजफ्फरनगर में पांच वर्षीय बालक के साथ कुकर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल कस्बे में सोमवार को एक युवक द्वारा पांच साल के बच्चे के साथ कथित कुकर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार जिले के चरथावल कस्बे के एक मोहल्ले में 20 साल के युवक ने कब्रगाह के समीप ले जाकर पांच वर्षीय बालक के साथ कथित कुकर्म किया। पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी युवक बालक को टॉफी देने के बहाने कब्रगाह के पास ले जाकर उसके साथ कथित कुकर्म किया।

थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बोध ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा