लाइव न्यूज़ :

Hoshiarpur: शराब पीने के बाद झगड़ा?, पत्नी और बच्चे के सामने दोस्त ने पति पर दरांती से हमला कर सिर, चेहरे, आंख और बाएं हाथ पर वार कर मार डाला, शव को अलाव में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2024 22:06 IST

Hoshiarpur: पुलिस ने बताया कि आठ दिसंबर की रात को रम्पा, उसका भाई चम्मू कुमार और दोस्त नुसम तूफानू (जो झारखंड का ही रहने वाला है) खेत के पंप कक्ष के पास शराब पी रहे थे और सर्दी से बचने के लिए उन्होंने अलाव के तौर पर पराली जलाई हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देरम्पा उर्फ ​​राजू किसान के खेत में एक कमरे में रहता था। रम्पा किसान के खेत में ही काम करता था।पुलिस ने बताया कि पंप कक्ष में रम्पा की पत्नी सुषमा और उनका बच्चा भी था।

Hoshiarpur: होशियारपुर के गढ़शंकर प्रखंड के चक सिंघा गांव में एक खेत में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने एक प्रवासी श्रमिक की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद हमलावर ने शव को अलाव में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से झारखंड निवासी श्रमिक रम्पा उर्फ ​​राजू अपने परिवार के साथ एक स्थानीय किसान के खेत में एक कमरे में रहता था। रम्पा किसान के खेत में ही काम करता था। पुलिस ने बताया कि आठ दिसंबर की रात को रम्पा, उसका भाई चम्मू कुमार और दोस्त नुसम तूफानू (जो झारखंड का ही रहने वाला है) खेत के पंप कक्ष के पास शराब पी रहे थे और सर्दी से बचने के लिए उन्होंने अलाव के तौर पर पराली जलाई हुई थी।

पुलिस ने बताया कि पंप कक्ष में रम्पा की पत्नी सुषमा और उनका बच्चा भी था। पुलिस ने बताया कि आधी रात को रम्पा और नुसम के बीच बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि चम्मू और सुषमा ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया लेकिन इसके बाद भी झगड़ा बढ़ता गया। पुलिस ने बताया कि गुस्से में आकर नुसम ने कथित तौर पर दरांती से रम्पा पर हमला कर दिया और उसके सिर, चेहरे, आंखों और बाएं हाथ पर कई वार किए। पुलिस ने बताया कि रम्पा जमीन पर गिर गया जिसके बाद नुसम ने कथित तौर पर उसे घसीटा और आग में फेंक दिया।

जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया और अंतत: उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि साथ ही, चम्मू और सुषमा बच्चे को लेकर मौके से भाग गए। पुलिस ने बताया कि नुसम भी हथियार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अगली सुबह, चम्मू ने नजदीकी पुलिस चौकी में पहुंचकर घटना के बारे में सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि नुसम को गिरफ्तार कर लिया गया है और गढ़शंकर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या तथा अपराध के सबूतों को नष्ट करने के आरोप में एक मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPoliceपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली