लाइव न्यूज़ :

होशियारपुरः पिता ने 16 और 10 साल की बेटियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, चीख सुनकर पड़ोसी ने बचाई जान, जलती लकड़ी से पत्नी पर किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2023 14:49 IST

तलवारा पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रणवीर सिंह ने कहा कि विद्या राम की पत्नी पूनम शर्मा ने शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि पति ने जलती लकड़ी से हमला किया था, जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।किसी तरह वह आग बुझाने में सफल रही।

होशियारपुरःपंजाब के होशियारपुर जिले के बेरिंग गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें कथित रूप से आग के हवाले कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी विद्या राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। तलवारा पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रणवीर सिंह ने कहा कि विद्या राम की पत्नी पूनम शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि उसके पति ने उस पर जलती लकड़ी से हमला किया था जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई थी। हालांकि किसी तरह वह आग बुझाने में सफल रही।

बाद में विद्या राम ने अपनी 16 और 10 साल की बेटियों पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। लड़कियां बाहर आईं, जिनकी चीख सुनकर उनके पड़ोसी तथा राहगीर उन्हें बचाने के लिए आए तथा आग को बुझाया। दोनों लड़कियों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पत्नी के प्रेमी के साथ जाने के बाद पति ने ससुर को मारी गोली, यहां जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के जालना जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के उसके प्रेमी के साथ चले जाने के बाद अपने ससुर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार को अंबड के शारदा नगर में हुई।

पुलिस निरीक्षक शिरीष हुम्बे ने कहा, ‘‘आरोपी पैठण के अदूल का रहने वाला है। उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद आरोपी की अपने ससुर के साथ कहासुनी हुई और इसी दौरान उसने अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की तलाश जारी है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद