लाइव न्यूज़ :

18 वर्षीय लड़की से बलात्कार, 22 वर्षीय आरोपी ने सोशल मीडिया पर की थी दोस्ती, अश्लील वीडियो डाला

By भाषा | Updated: January 29, 2022 18:59 IST

थाना प्रभारी उप निरीक्षक हरप्रेम सिंह ने बताया कि आरोपी युवक छब्बेवाल पुलिस थानांतर्गत एक गांव का निवासी है।

Open in App
ठळक मुद्देअश्लील वीडियो बनाकर उसे कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर डाल दिया था।आरोपी विशाल चौधरी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।लड़की को किसी बहाने अपने घर बुलाया था और उसे नशीली दवा मिला हुआ पेय पदार्थ दिया था।

होशियारपुरः पंजाब के होशियारपुर में 18 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार करने और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बलात्कार की कथित घटना यहां कुछ महीने पहले हुई थी।

उन्होंने कहा कि 22 वर्षीय आरोपी ने सोशल मीडिया वेबसाइट पर लड़की से दोस्ती की थी। थाना प्रभारी उप निरीक्षक हरप्रेम सिंह ने बताया कि आरोपी युवक छब्बेवाल पुलिस थानांतर्गत एक गांव का निवासी है और उसने लड़की का एक अश्लील वीडियो बनाकर उसे कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर डाल दिया था।

सिंह ने कहा कि आरोपी विशाल चौधरी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। एसएचओ ने बताया कि चौधरी ने पिछले साल लड़की को किसी बहाने अपने घर बुलाया था और उसे नशीली दवा मिला हुआ पेय पदार्थ दिया था।

पेय पदार्थ पीने के बाद लड़की बेहोश हो गई और आरोपी ने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया तथा फिर वीडियो बनाया। सिंह ने कहा, “बाद में चौधरी लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। लड़की ने जब उसकी मांग नहीं मानी, तब आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।”

ग्वालियर के एक होटल में भोपाल की युवती के साथ सामूहिक बलात्कार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक होटल में दो लोगों ने कथित तौर पर भोपाल की 22-वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विजय सिंह भदौरिया ने शनिवार को बताया कि घटना बुधवार रात विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के होटल में हुई।

भोपाल की रहने वाली पीड़िता अपनी सहेली के साथ सिटी सेंटर के एक होटल में पार्टी करने गई थी। उन्होंने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि पार्टी के बाद दो लोगों ने पीड़िता को घेर लिया और उसे होटल के एक कमरे में ले गए। कमरे में दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पीड़िता को शिकायत न करने की धमकी भी दी। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार और डराने-धमकाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!