लाइव न्यूज़ :

पांच साल की बच्ची से बलात्कार के बाद गला घोंटकर हत्या, शव घर की छत पर कपड़े में लिपटा मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2021 16:29 IST

सोहागपुर थाने के निरीक्षक विक्रम रजक ने बताया कि शनिवार को लड़की का शव उसके घर की छत पर कपड़े में लिपटा मिला।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।25 दिसंबर को अपराह्न करीब तीन बजे बालिका लापता हो गई थी।बच्ची का शव छत पर कपड़े में लिपटा मिला।

होशंगाबादः मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर सोहागपुर थाना क्षेत्र में पांच साल की एक बच्ची की कथित तौर पर बलात्कार के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 

सोहागपुर थाने के निरीक्षक विक्रम रजक ने बताया कि शनिवार को लड़की का शव उसके घर की छत पर कपड़े में लिपटा मिला। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस संदेह के आधार पर बालिका के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को अपराह्न करीब तीन बजे बालिका लापता हो गई थी। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बच्ची की तलाश की और गांव में न मिलने पर इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने कहा कि बाद में बच्ची का शव छत पर कपड़े में लिपटा मिला।

उन्होंने बताया कि रविवार को प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि बच्ची के साथ बलात्कार किया गया था और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। रजक ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलात्कार एवं हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोस्को) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई