लाइव न्यूज़ :

प्रेमी के साथ भागी युवती को फुसलाकर घर लाया भाई, खेत में ले जाकर काटा गला

By भाषा | Updated: August 5, 2018 04:42 IST

मेरठ में ऑनर किलिंग की दर्दनाक घटना सामने आई है।

Open in App

मेरठ, 5 अगस्तःउत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में आज एक भाई ने कथित रूप से गर्दन काट कर बहन की हत्या कर दी क्योंकि बहन प्रेमी के साथ भाग गयी थी। आरोपी भाई ने घटना के बाद अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के यह भेज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस के अनुसार लिसाड़ी निवासी गुलफ्शां उर्फ गुल्लो (१९) करीब डेढ़ महीने पहले घर से भाग गई थी । उसने कॉलोनी के ही युवक आबिद के साथ निकाह कर लिया था। निकाह के बाद दोनों लक्खीपुरा में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि करीब आठ दिन पहले गुलफ्शां के भाई आस मोहम्मद ऊर्फ अस्सू ने परिजनों के कहा था कि उसकी बहन ने खानदान की नाक कटा दी। उसने बहन की गर्दन काटने का ऐलान किया था।

परिजनो ने बताया कि अस्सू लक्खीपुरा जाकर बहन गुलफ्शां को साथ ले आया। अपने घर के पास एक खेत में ले जाकर उसने पहले बहन की पहले चोटी काटी और फिर गर्दन कलम कर दी। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :ऑनर किलिंगउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली