लाइव न्यूज़ :

बिहार में बढ़ी हनीमून किडनैपिंग, घर वापस आने पर प्रेमी-प्रेमिका हो जाते हैं शादीशुदा, पुलिस परेशान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2019 18:51 IST

प्रेम प्रसंग या शादी की नीयत से अपहरण के ज्यादातर मामलों में लड़का-लड़की शहर, जिला या राज्य को छोड़ बाहर निकल जाते हैं. पुलिस पहले गुमशुदा का मामला दर्ज करती है. जिसके बाद इसे अपहरण के मामले में बदल लिया जाता है.

Open in App

बिहार में इन दिनों हनीमून किडनैपिंग ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार सूबे में लव वर्ड्स की बगावत बढ़ रही है. जबकि बेटी को वापस पाने के लिए परिवार वाले थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराते हैं. गंभीर मामला मान पुलिस जब कार्रवाई करती है तो लड़की को खोजने के लिए दूसरे जिले और दूसरे राज्यों में भी जानी पड़ती है. 

वहीं, परिवार और पुलिस की परेशानी के बाद जब लड़की वापस आती है तो साथ इनके प्रेमी से बना पति भी होता है. बेटी अपहरण से इंकार करती है और कोर्ट में 164 के बयान में अपने प्रेमी सह पति के साथ रहने की बात भी स्वीकार करती है. पुलिस की परेशानी इस लिए भी बढ़ जाती है क्योंकि इसे अपराध की श्रेणी में मान कर पड़ताल करनी पड़ती है. 

प्रेम प्रसंग या शादी की नीयत से अपहरण के ज्यादातर मामलों में लड़का-लड़की शहर, जिला या राज्य को छोड़ बाहर निकल जाते हैं. पुलिस पहले गुमशुदा का मामला दर्ज करती है. जिसके बाद इसे अपहरण के मामले में बदल लिया जाता है. लड़का-लड़की के फरार होने के बाद दोनों के परिजन थाना पहुंचते हैं. एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं. जिससे मामला और पेचीदा हो जाता है. थाना पुलिस अगर कार्रवाई करने में थोडी सुस्त पड़ती है तो लड़की पक्ष के लोग सीधे वरीय अधिकारियों के पास चले जाते हैं. उपरी दबाव व हंगामे के बाद पुलिस की परेशानी और बढ़ जाती है. 

बताया जाता है कि थाना में जो भी मामले दर्ज हो रहे हैं. उसमें गायब लड़कियों की उम्र को देखें तो ज्यादातर मामले में लड़की की उम्र 15 से 25 वर्ष की होती है. इसमें 40 प्रतिशत की उम्र 15 से 25 साल की होती है. 30 साल से अधिक उम्र के लड़के-लड़की इसमें कम शामिल होते हैं. ऐसे में पुलिस के लिए यह एक नई चुनौती के रूप में ऐसे मामले प्राय: आने लगे हैं. अवकाश प्राप्त आईपीएस अधिकारी नवीन चन्द्र मिश्रा बताते है कि यह ट्रेंड नब्बे के दशक के बाद ज्यादा बढा है. पहले ऐसे मामले इक्का-दुक्का सामने आते थे. लेकिन अब ऐसे मामलों की मानों बाढ सी आ गई है. यह पुलिस के लिए एक नई चुनौती के रूप में सामने आई है. उन्होंने बताया कि प्रेम के चक्कर में नाबालिग छात्राएं भी ज्यादा पड़ रही हैं. पुलिस लड़की की बरामदी के लिए लगातार छापेमारी करती है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?