Holi 2025: ठाणे में होली समारोह के दौरान मचा बवाल, किशोर पर हुआ हमला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2025 13:35 IST2025-03-14T13:31:13+5:302025-03-14T13:35:03+5:30
Holi 2025: महाराष्ट्र में होली के दौरान एक किशोर पर हमला हुआ है

Holi 2025: ठाणे में होली समारोह के दौरान मचा बवाल, किशोर पर हुआ हमला
Holi 2025: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक आवासीय परिसर में होली समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय एक लड़के को कथित तौर पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि डोंबिवली में बृहस्पतिवार रात हुई इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आवासीय परिसर के बच्चों का एक समूह एक-दूसरे पर पानी के गुब्बारे फेंक रहा था, तभी एक गुब्बारा गलती से पास में खड़े एक व्यक्ति पर जा गिरा।
उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने समूह के एक लड़के की कथित तौर पर पिटाई कर दी और उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और इस संबंध में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।