लाइव न्यूज़ :

Hit and Run in Mumbai: एक बार फिर तेज रफ्तार ऑडी ने दो खड़े ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी, चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2024 17:13 IST

Hit and Run in Mumbai: पुलिस ने बताया कि घायलों में दो ऑटोरिक्शा चालक और उनमें सवार दो यात्री हैं जिनमें से एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है।बीएमडब्ल्यू से एक स्कूटी को टक्कर मारने और एक महिला की मौत के बाद हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Hit and Run in Mumbai: मुंबई के मुलुंड इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने दो खड़े ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे डम्पिंग रोड पर हुई और हादसे के बाद चालक ऑडी कार वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। उसने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घायलों में दो ऑटोरिक्शा चालक और उनमें सवार दो यात्री हैं जिनमें से एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है। यह घटना वर्ली इलाके में बीएमडब्ल्यू से एक स्कूटी को टक्कर मारने और एक महिला की मौत के बाद हुई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद