लाइव न्यूज़ :

Watch: अतीक के आतंक का पीड़ित था उसका रिश्तेदार, खुद बयान की यातना और हिंसा की दास्तां

By रुस्तम राणा | Updated: April 18, 2023 19:43 IST

माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद की मौत के बाद उसके आतंक से पीड़ित उसके आतंक की कहानी बयान कर रहे हैं। इसी क्रम में यूपी के प्रयागराज में जीशान नाम के शख्स ने अतीक के आतंक को याद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित जीशान अतीक का रिश्तेदार हैअपने इंटरव्यू में उन्होंने योगी सरकार की तारीफ कीकहा- यह बाबा जी की सरकार है, जिसमें हमने अपनी आवाज उठाई है

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक के बाद एक राज्य के माफियाओं पर नकेल कस रही है। योगी सरकार का दावा है कि राज्य माफिया राज नहीं बल्कि कानून का राज होगा। माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद की मौत के बाद उसके आतंक से पीड़ित उसके आतंक की कहानी बयान कर रहे हैं। इसी क्रम में यूपी के प्रयागराज में जीशान नाम के शख्स ने अतीक के आतंक को याद किया है। दिलचस्प बात यह है कि जीशान अतीक का रिश्तेदार है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ अतीक अहमद और उनके बेटे अली द्वारा अपने ऊपर की गई हिंसा और यातना को याद करते हुए यूपी के जीशान ने कहा, वह (अतीक अहमद) मेरे बड़े भाई का साडू था। लेकिन हमने उनसे कभी कोई रिश्ता नहीं रखा...मैं रियल एस्टेट कारोबार में था। जमीन के कारोबार में उतरते ही मुझे उसके गुर्गों और बेटे के द्वारा धमकियां मिलने लगीं। उन्होंने मुझे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

उन्होंने तारीख को याद करते हुए कहा, 31 दिसंबर 2021 को मैं अपने ही आवास पर बैठा हुआ था, तभी अचानक से अली, अतीक और असाद कालिया तीन गाड़ी से आते हैं और मुझे घेर लेते हैं। घेरने के बाद, उनके पास बहुत सारे असलाह थे। फिर अली ने मुझसे कहा कि लो अब्बा से बात करो, तो मैंने डर से बात की तो उधर से अतीक कहते हैं तुमको बहुत नेतागिरी आती है। जब तुमसे कह रहे हैं कि जमीन शाइस्ता परवीन के नाम लिख दो नहीं तो 5 करोड़ रंगदारी असाद कालिया और अली के हाथ से पहुंचवा दो। जब मैंने जवाब नहीं दिया तो उन्होंने अलीक को आदेश दिया कि इन्हें खत्म करो। जिसके बाद वे लोग मुझे और मेरे परिवार वालों को मारने लगे। वहां से मैं जान बचाकर भागा तो उन्होंने मेरे ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। मैं बचकर निकल जाता हूं और सीधे थाने जाकर पूरी बात बताता हूं। जिसके बाद पुलिस प्रशासन दो लोगों को पकड़ लेता है और उनसे हथियार बरामद करता है। जिस जेसीबी मशीन से मेरा घर ढहाया गया वह मशीन को पुलिस कब्जे में ले लेती है। एफआईआर होती है और सब पकड़े जाते हैं। हालांकि उस मामले में असाद कालिया फरार चल रहा है। मैं इनके खिलाफ गवाही दूंगा। उन्होंने कहा, मैं अंत तक उनके खिलाफ लड़ूंगा। 

उन्होंने कहा यह बाबा जी की सरकार है, जिसमें हमने अपनी आवाज उठाई है और अगर बाबाजी की सरकार रहते हमारी गवाही होगी तो जरूर देंगे। जीशान ने गुड्डु मुस्लिम के बारे में कहा कि वह उसका पुराना गुर्गा है। वह बम बनाने में उस्ताद है। वह बहुत बड़ा अपराधी रहा है। वह बहुत घातक आदमी है। 

  

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई