लाइव न्यूज़ :

Honour Killing: मुस्लिम लड़की से शादी करने वाले हिंदू लड़के की सरेआम हत्या, हत्यारों ने चाकू से बुरी तरह गोदा, चीखती रही महिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2022 16:42 IST

गवाहों द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक भयानक मोबाइल फोन वीडियो में, नागराजू सड़क पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनका लहू बह रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के घरवालों पर हत्या का आरोप, लड़के को दी थी धमकीसरेआम दो लोगों ने की हत्या चाकू और रॉड से किया हमला

हैदराबाद: एक हिंदू लड़के की सरेआम चाकू से गोदकर इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने एक मुस्लिम लड़की से शादी की थी। ये घटना हैदराबाद में बीती शाम की है। युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहा था उसी दोरान सड़क पर दो लोगों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। 

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देख हर कोई विचलित हो सकता है। गवाहों द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक भयानक मोबाइल फोन वीडियो में, नागराजू सड़क पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनका लहू बह रहा है। वहीं फातिमा रोती बिलखती और चिल्लाती हुई दिखाई देती हैं। हमलावर राजू पर चाकू और रॉड से लगातार हमला करते हुए दिखाई दिए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी श्रीधर रेड्डी ने बताया कि "एक युवक की दो लोगों ने हत्या कर दी। मृतक अपनी पत्नी के साथ बाइक पर यात्रा कर रहा था। उनकी हाल ही में शादी हुई थी और दोनों अलग-अलग समुदायों के थे। मृतक की पत्नी के भाइयों ने आज नागराजू पर हमला किया और फिर उस पर रॉड से हमला किया और उसकी हत्या कर दी।

इस घटना में पुलिस को शक है कि बी नागराजू नाम के शख्स की हत्या उसकी पत्नी सैयद अश्रीन फातिमा के रिश्तेदारों ने की है। पुलिस ने अश्रीन के दो भाइयों को आरोपी बनाया गया है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 

दरअसल, नागराजू और फातिमा ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। वे एक-दूसरे को कक्षा 10 से जानते थे। जनवरी में, उनकी शादी हैदराबाद के पुराने क्वार्टर में एक आर्य समाज मंदिर में हुई थी। फातिमा ने शादी के बाद अपना नाम बदलकर पल्लवी रख लिया था। उसके परिवार ने कथित तौर पर नागराजू को धमकी दी थी और उससे दूर रहने के लिए कहा था। 

टॅग्स :हैदराबादPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली