लाइव न्यूज़ :

पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादित बयान देकर चर्चा में आए थे कमलेश त‍िवारी, इस तरह सरेआम लखनऊ में की गई हत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 18, 2019 15:59 IST

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड: लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी के गले में गोली लगी थी। जिसके बाद बदमाशों ने उनका गला भी रेता। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी ने दिसंबर, 2015 में पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादित बयान दिया था।हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की इलाज के दौरान अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।

लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी को शुक्रवार (18 अक्टूबर) को कुछ बदमाशों ने गला रेतकर न‍िर्मम हत्या की। गला रेतने के बाद उन्हें गोली भी मार दी गई। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादित बयान दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गये। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।

हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी ने दिसंबर, 2015 में पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादित बयान दिया था। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय ने कमलेश तिवारी को फांसी देने की मांग की थी। जिसको लेकर उनको सजा भी हुई थी। फिलहाल कमलेश त‍िवारी जमानत पर बाहर थे।  इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अभी हाल ही में कमलेश तिवारी पर लगी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) हटा दिया था।

कमलेश तिवारी की इलाज के दौरान अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक खुर्शीद बाग स्थित हिंदू समाज पार्टी कार्यालय में चाय पीने आए बदमाश मिठाई के डिब्बे में चाकू और तमंचा लाए थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं