लाइव न्यूज़ :

योगी राज या जंगल राज: कमलेश तिवारी सहित अक्टूबर के सिर्फ 18 दिनों में 4 दक्षिणपंथी नेताओं की हत्या, 3 थे बीजेपी के 

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 18, 2019 17:42 IST

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड: लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी के गले में गोली लगी थी। जिसके बाद बदमाशों ने उनका गला भी रेता। कमलेश को जिसके बाद फौरन ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

Open in App

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की शुक्रवार (18 अक्टूबर) को कुछ बदमाशों ने गला रेतकर न‍िर्मम हत्या की। कमलेश तिवारी की हत्या के बाद ट्विटर पर लोग योदी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना कर रहे हैं। असल में अक्टूबर के सिर्फ 18 दिनों में उत्तर प्रदेश में कलमेश तिवारी सहित 4 दक्षिणपंथी नेताओं की हत्या की गई है। मीडिया से बात करते हुए लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इस महीने दक्षिणपंथी नेता की हुई यह चौथी हत्या है। 

1. 8 अक्टूबर 2019 को बीजेपी नेता चौधरी यशपाल सिंह की हत्या 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता चौधरी यशपाल सिंह की हत्या 8 अक्टूबर 2019 को देवबंद में की गई। यशपाल सिंह को भी सरेआम गोली मारी गई थी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। 

2. 10 अक्टूबर 2019 बीजेपी नेता कबीर तिवारी की हत्या 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और पूर्व में छात्र नेता कबीर तिवारी की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद काफी हंगामा हुआ था।  जिसके कारण छात्र गुटों में तोड़फोड़ हुई थी। हत्या यूपी के बस्ती जिले में हुई थी। 

3. 13 अक्टूबर 2019 बीजेपी पार्षद धरा सिंह की हत्या 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 47 वर्षीय पार्षद धरा सिंह को 13 अक्टूबर को सहारनपुर के देवबंद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। 

4. 18 अक्टूबर 2019 हिन्दू नेता कमलेश तिवारी हत्या 

लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी को शुक्रवार (18 अक्टूबर) को कुछ बदमाशों ने गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम हत्या की। कमलेश तिवारी की इलाज के दौरान अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक खुर्शीद बाग स्थित हिंदू समाज पार्टी कार्यालय में चाय पीने आए बदमाश मिठाई के डिब्बे में चाकू और तमंचा लाए थे।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुर्शीद बाग स्थित ऑफिस में दो लोग मिलने आए थे। इन दोनों के हाथ में मिठाई के डिब्बा था। जिसमें हथियार थे। दोनों ने कमलेश तिवारी से मुलाकात की। बातचीत के दौरान दोनों बदमाशों ने कमलेश के साथ चाय भी पी। इसके बाद उनका गला रेता गया और फिर गोली मारकर बदमाश फरार हो गए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना