लाइव न्यूज़ :

Delhi: पुलिस से मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग का शूटर गिरफ्तार, हरियाणा का है निवासी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2025 10:52 IST

Delhi: चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अंकित और एक अन्य शूटर दीपक फरार थे।

Open in App

Delhi: दिल्ली पुलिस ने हिमांशु भाऊ गिरोह के एक शूटर को बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शूटर की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी अंकित (25) के रूप में हुई है। जब पुलिस टीम सुबह करीब आठ बजकर पांच मिनट पर अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 पर साई बाबा मंदिर के पास उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दीं। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा, ‘‘उसने तीन गोलियां चलाईं जिनमें से एक गोली एक हेड कॉन्स्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें अंकित के दाएं पैर में एक गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’

डीसीपी के अनुसार अंकित 28 अक्टूबर को नजफगढ़ में गैंगस्टर रोहित लांबा पर गोलीबारी के मामले में वांछित है और उसके साथ इस मामले में तीन और लोग आरोपी हैं। चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अंकित और एक अन्य शूटर दीपक फरार थे।

दिल्ली पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि अंकित आदतन अपराधी है, 2020 में उसने बहादुरगढ़ में केंद्रीय खुफिया एजेंसी की एक टीम पर गोलीबारी की थी जिसमें एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया था। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसएनकाउंटरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?