लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेशः कॉलेज के बगल में जिस्मफरोशी का धंधा चला रही थी सास-बहू, पुलिस छापेमारी में खुलासा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 18, 2018 08:43 IST

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कंडोम, शराब और तीन लड़कियों को बरामद किया है। आरोपी सास-बहू भी गिरफ्तार

Open in App

चंबा (शिमला), 18 अगस्तः चंबा कॉलेज के नजदीक सुल्तानपुर मोहल्ला है। इसी रास्ते से होकर कॉलेज की लड़कियों का आना जाना है। शुक्रवार को यहां एक मकान से पांच महिलाओं को जिस्मफरोशी का धंधा करते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुखबिरी मिली थी कि यहां कम उम्र के युवा और छात्र इनके चंगुल में फंसकर अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक इस मकान में सास और बहू मिलकर सेक्स रैकेट चलाती थी। इनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद की गई महिलाओं का मेडिकल करवाया गया है। 

शुक्रवार को थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में पुलिस की टीम ने सुल्तानपुर में रेड डाली। इस दौरान पांच महिलाओं को धंधा करते हुए पकड़ा गया। सास-बहू ने जिस्मफरोशी के कई लड़कियों को रखा था। मौके से भारी मात्रा में कंडोम और शराब भी बरामद किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस का एक सिपाही सादे कपड़े में ग्राहक बन कर गया। उसे पांच-पांच सौ के चार नोट दिए और उनका सीरियल नंबर नोट कर लिया गया। योजना के मुताबिक सिपाही की मुलाकात सास-बहू से हुई और उसने कमरे में ले जाकर लड़की दिखाई। रेट तय होने के बाद सिपाही ने पैसे दे दिए। आश्वस्त होने के बाद सिपाही ने आस-पास तैनात पुलिस टीम को इशारा कर दिया और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया गया। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सुल्तानुपर में पांच महिलाओं को देह व्यापार का धंधा करते हुए गिरफ्तार किया गया है। सास-बहू इस धंधे को चलाती थी। उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

क्राइम अलर्टव्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजता और पसंद होने पर क्यूआर कोड पर पैसा?, मुख्य सरगना नंदलाल समेत चार महिलाओं को पकड़ा, देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद