लाइव न्यूज़ :

हिमाचल: बुजर्ग महिला को डायन बताकर की गई क्रूरता, CM के आदेश के बाद पुलिस ने 21 लोगों को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2019 15:18 IST

हिमाचल के मंडी जिले में महिला के बाल काट, मुंह पर कालिख पोतकर गले में जूतों की माला डालकर देवता के रथ के सामने सरे आम घसिटा गया था। साथ ही महिला पर गांव में जादूटोना करने का भी आरोप लगाया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देबुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसके मुंह पर कालिख पोत और जूते की माला पहनाकर घुमाया गया शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

हिमाचल के मंडी जिले में 81 साल बुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसके मुंह पर कालिख पोत और जूते की माला पहनाकर घुमाने का मामला सामने आया है। बीते हफ्ते घटी इस घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

शुरूआती जांच के आधार पर सरकाघाट उप-ग्राम पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया था फिर रविवार को अन्य 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 14 पुरूष और 7 महिलाएं शामिल हैं। गिरफ्तार किए लोगों में एक 18 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय पुजारिन भी शामिल है। 

फिलहाल पुलिस ने 17 आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर भेज दिया है जबकि अन्य 4 को सोमवार को शाम अदालत के सामने पेश किया जाएगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम जयराम ठाकुर ने संज्ञान लिया था। इसके साथ ही जल्द कार्यवाई का भी आदेश दिया था। इसी बीच महिला की बेटी और दामाद ने मामला पुलिस में दर्ज कराया।

उन्होंने पुलिस को बताया कि महिला के बाल काट, मुंह पर कालिख पोतकर गले में जूतों की माला डालकर देवता के रथ के सामने सरे आम घसिटा गया था। साथ ही महिला पर गांव में जादूटोना करने का भी आरोप लगाया गया। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई