Himachal Pradesh ki khabar: चंबा में भूकंप का झटका, 11 दिन में आठवीं बार, तीव्रता 3.1 मापी गई
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2020 13:51 IST2020-04-06T13:51:06+5:302020-04-06T13:51:06+5:30
शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप सुबह 7.03 बजे महसूस किया गया। यह पिछले 11 दिन में चंबा जिले में भूकंप का आठवां झटका था। सिंह ने बताया कि भूकंप का केंद्र चंबा से पूर्वोत्तर में पांच किलोमीटर गहराई में था।

तीव्रता 3.1 मापी गयी। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। (file photo)
Highlightsआसपास के क्षेत्रों में हल्के झटके महसूस किये गये। इससे पहले जिले में 27 से लेकर 30 मार्च तक 3 से लेकर 4.5 तीव्रता के सात भूकंप आए।चंबा समेत हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्से उच्च भूकंप संवेदी क्षेत्र में आते हैं।
शिमलाःहिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गयी। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप सुबह 7.03 बजे महसूस किया गया। यह पिछले 11 दिन में चंबा जिले में भूकंप का आठवां झटका था। सिंह ने बताया कि भूकंप का केंद्र चंबा से पूर्वोत्तर में पांच किलोमीटर गहराई में था।
आसपास के क्षेत्रों में हल्के झटके महसूस किये गये। इससे पहले जिले में 27 से लेकर 30 मार्च तक 3 से लेकर 4.5 तीव्रता के सात भूकंप आए। चंबा समेत हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्से उच्च भूकंप संवेदी क्षेत्र में आते हैं।