लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के बड़े भाई और चिकित्सक रामकुमार बिंदल रेप केस में अरेस्ट, मेडिकल जांच के बहाने 25 वर्षीय महिला से दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2025 19:39 IST

Himachal Pradesh: पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 और 68 के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने नमूने एकत्र किए हैं।शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शिमलाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के भाई और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के चिकित्सक राम कुमार बिंदल को मेडिकल जांच के बहाने 25 वर्षीय एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। वहीं, भाजपा ने कहा कि यह मामला ‘‘राजनीति से प्रेरित शरारतपूर्ण कृत्य’’ है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भाजपा प्रमुख राजीव बिंदल के बड़े भाई राम कुमार ने सात अक्टूबर को महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था और उन्हें सोलन से गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता ने आठ अक्टूबर को सोलन के महिला थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मामले में जांच की जा रही है। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक करण नंदा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है... संबंधित व्यक्ति (आरोपी) की उम्र 78 साल है और उनकी सार्वजनिक छवि अच्छी है।

उन्होंने सनातन धर्म को मजबूत करने में बहुत योगदान दिया है। यह मामला राजनीति से प्रेरित शरारतपूर्ण कृत्य प्रतीत होता है।’’ पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि वह लंबे समय से एक बीमारी से पीड़ित है और आयुर्वेदिक उपचार के लिए सात अक्टूबर (मंगलवार) को सोलन के पुराने बस स्टैंड के पास वैद्य से परामर्श लेने के लिए गई थी।

शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि वैद्य, राम कुमार ने उसे शत प्रतिशत स्वस्थ होने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने उससे यौन संबंधी समस्याओं के बारे में पूछा और उसकी सहमति के बिना उसके गुप्तांगों की जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मेडिकल जांच के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया गया और वह आरोपी को धक्का देकर किसी तरह भागने में सफल रही।

पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 और 68 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और बाहरी इलाके जुन्गा स्थित राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने नमूने एकत्र किए हैं। वहीं, शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेशBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट