लाइव न्यूज़ :

पटना में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल के कमरे से महिलाओं के साथ धरा गया वकील

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 24, 2018 13:02 IST

पटना पुलिस के अनुसार मामले में गिरफ्तार वकील इस रैकेट का एक ग्राहक है। उसे होटल के कमरे में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। 

Open in App

पटना, 24 सितंबरःबिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस शनिवार रात पटना स्थित मगध होटल में चल रहे एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस की छापेमारी की दौरान होटल के कई कमरों में आपत्तिजनक सामान मिले। पुलिस ने मामले में कुल पांच गिरफ्तारियां की हैं। इनमें चार महिलाएं हैं। मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने होटल के एक कमरे से शहर के एक वकील को भी गिरफ्तार किया है। वह कमरे में आपत्तिजनक हालत में पाया गया।

पटना पुलिस के अनुसार मामले में गिरफ्तार वकील इस रैकेट का एक ग्राहक है। उसे होटल के कमरे में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में आने वाले इस होटल में काफी दिनों से यह रैकेट चल रहा था। लेकिन संपन्न क्षेत्र और नामी होटल होटल होने के चलते इस पर जल्दी शक नहीं गया। हाल ही में किसी गुप्तचर ने पु‌लिस को होटल में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट के चलने की जानकारी दी। इसके बाद से पुलिस होटल की रेकी शुरू की।

इसके बाद सही समय देखकर पुलिस ने होटल में छापा मारा। इस दौरान ग्राहक समेत सेक्स रैकेट में लिप्त कुल पांच की गिरफ्तारी हुई। इसमें चार महिलाएं हैं, जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला थाने भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अभी होटल के मालिक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। क्योंकि पुलिस की छापेमारी के ऐन पहले ही उसे किसी ने पुलिस के वहां जाने की सूचना दे दी थी। इसी वजह से वह तत्काल वहां से निकल गया था।

पुलिस फिलहाल मगध होटल के मालिक को ढूंढ़ रही है। क्योंकि पुलिस को होटल से जिस स्तर की सामग्री और ग्राहकों की जानकारी मिली है। उससे यह जाहिर होता है कि जिस्मफरोशी का यह धंधा इसे होटल में काफी समय से चल रहा और इसमें कई हाईप्रोफाइल लोगों के सं‌लिप्त होने की आशंका है।

टॅग्स :सेक्स रैकेटबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा