लाइव न्यूज़ :

सड़क पर सांड आने से पलट गई स्काॅर्पियो, पुलिस की सजगता से बरामद हुई 5 करोड़ की हेरोइन

By अभिषेक पारीक | Updated: June 6, 2021 16:47 IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने एक गाड़ी से करीब 5 करोड़ की हेरोइन बरामद की है। एक एक्सीडेंट के बाद जब वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया तो पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली और हेरोइन बरामद की। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने करीब 5 करोड़ की हेरोइन बरामद की है। दुर्घटना के बाद स्काॅर्पियो चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने हेरोइन तस्कर सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने एक गाड़ी से करीब 5 करोड़ की हेरोइन बरामद की है। दरअसल, न पुलिस को कोई सुराग मिला था और न ही किसी तरह की चैकिंग की जा रही थी। हालांकि एक एक्सीडेंट के बाद जब वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया तो पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली और हेरोइन बरामद की। 

बरेली के दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक स्काॅर्पियो तेजगति से दौड़ रही थी। इसी दौरान सड़क पर एक सांड आ गया। जिसे बचाने के लिए ड्राइवर ने गाड़ी को घुमा दी। जिसके बाद गाड़ी सड़क के दूसरी ओर बरेली से आ रही एक सेंट्रो कार से जाकर टकरा गई। जिसके चलते सेंट्रो में सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। 

घटना के तुरंत बाद स्काॅर्पियो में सवार युवक मौके से फरार हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बरेली के अस्पताल में इलाज के लिए रवाना किया। पुलिस ने स्काॅर्पियो को देखा तो उसकी स्टेपनी उठी हुई थी। पुलिस को उसमें से 4 पैकेट में 4 किलो 100 ग्राम पदार्थ मिला। जांच के बाद उसके हेरोइन होने की पुष्टि हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए आंकी गई है।

स्काॅर्पियो में मिले आधार कार्डाें के आधार पर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्कर बबलू, नाजिस के साथ ही स्काॅर्पियो के मालिक राजन को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों को भी तलाश रही है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज