16 साल की लड़की को पॉर्न दिखाने के आरोप में उसकी मौसी व उसका बॉयफ्रेंड पुणे में अरेस्ट

By अनुराग आनंद | Published: August 9, 2020 05:09 PM2020-08-09T17:09:11+5:302020-08-09T17:09:11+5:30

मौसी व उसके बॉयफ्रेंड मर्जी बिना 16 वर्षीय लड़की को पॉर्न वीडियो दिखाते थे।

Her aunt and her boyfriend arrested in Pune for showing porn to a 16-year-old girl | 16 साल की लड़की को पॉर्न दिखाने के आरोप में उसकी मौसी व उसका बॉयफ्रेंड पुणे में अरेस्ट

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlightsपुलिस ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि दोनों ने लगाए जा रहे आरोप को स्वीकार कर लिया है।अब दोनों आरोपी पर पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करने जा रही है।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे से एक खबर सामने आ रही है कि 16 वर्षीय लड़की को उसकी मौसी व उसके बॉयफ्रेंड ने नहीं चाहने के बावजूद पॉर्न दिखाया। बच्ची ने अपनी मां से जब इसकी शिकायत की तो मां ने बिना देर किए इस मामले में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। 

एचटी रिपोर्ट की मानें तो पीड़िता बच्ची की मां के शिकायत पर पुलिस ने बच्ची की मौसी व उसके बॉयफ्रेंड को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 

धक्कादायक ! टाळेबंदीच्या काळात ...

पुलिस ने कहा कि पीड़िता की मां ने अपनी पीड़ित बेटी समेत 4 बच्चों को अप्रैल माह में अपनी बहन के घर पर छोड़ा था। इस दौरान घर पर उसकी मौसी का बॉयफ्रेंड आता था। शिकायत में कहा गया कि मौसी व उसके बॉयफ्रेंड मर्जी बिना उसे पॉर्न वीडियो दिखाते थे। 

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि दोनों ने लगाए जा रहे आरोप को स्वीकार कर लिया है। अब दोनों आरोपी पर पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करने जा रही है।

चाईल्ड पोर्नोग्राफी फेसबुकवर वायरल ...

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और उनका कोविड-19 का परीक्षण किया गया था। इसमें दोनों आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस मामले में अदालत ने एक सीधा जेल वारंट जारी किया क्योंकि यह एक गंभीर अपराध है। लेकिन, जेल अधिकारियों ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भर्ती करने से इनकार कर दिया है।

Facebook वर लहान मुलांचे अश्लील फोटो ...

इस मामले में अब पुलिस का कहना है कि हम उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया में हैं, उन दोनों के निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दोनों ने अपराध में शामिल होने की बात कबूल की। 

Web Title: Her aunt and her boyfriend arrested in Pune for showing porn to a 16-year-old girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे