लाइव न्यूज़ :

मथुरा में चलती बस में महिला के साथ हेल्पर ने बलात्कार, हुआ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 30, 2020 16:55 IST

आरोप है कि रात के अंतिम पहर में हेल्पर रवि कुमार निवासी उर्रा बाजार मोतीपुर (जिला बहराइच) महिला की सीट पर पहुंचा और उसके साथ क​​थित रूप से दुष्कर्म किया। महिला ने उसकी इस हरकत का विरोध किया और उसे पीटना शुरु कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयमुना एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही निजी स्लीपर कोच बस में हेल्पर द्वारा दिल्ली की महिला यात्री के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही निजी स्लीपर कोच बस में हेल्पर द्वारा दिल्ली की महिला यात्री के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।मथुरा के देहात पुलिस अधीक्षक श्रीश चन्द्र ने बताया, "शुक्रवार की रात नयी दिल्ली निवासी एक महिला निजी स्लीपर कोच बस (एआर 01 एल 1052) में लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बस लखनऊ से रात तकरीबन 12 बजे चली थी। बस में महिला सहित 45 सवारियां यात्रा कर रही थीं।

आरोप है कि रात के अंतिम पहर में हेल्पर रवि कुमार निवासी उर्रा बाजार मोतीपुर (जिला बहराइच) महिला की सीट पर पहुंचा और उसके साथ क​​थित रूप से दुष्कर्म किया। महिला ने उसकी इस हरकत का विरोध किया और उसे पीटना शुरु कर दिया। जिस पर अन्य सवारियों ने पूछा तो उसने कारण बताया। उसने 112 पर फोन कर पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी।

पुलिस ने रास्ते में आगे पड़ने वाले मांट टोल प्लाजा पर बस को रुकवा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरोपी ने ऐसी किसी घटना के होने से इंकार किया है। उसका कहना है कि वह तो बस यात्रियों को सीट पर बैठाने और उनका सामान चढ़ाने आदि कार्य करता है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी हेल्पर को जेल भेज दिया गया है। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है तथा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बस की सीट आदि के कुछ नमूने भी एकत्रित किए हैं।

उन्होंने बताया, "आगे की कार्रवाई महिला के आरोप से संबंधित चिकित्सकीय परीक्षण एवं फोरेंसिक नमूनों की रिपोर्ट आने बाद की जाएगी। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने रविवार शाम अथवा सोमवार को सभी रिपोर्ट मिल जाने की बात कही है। तभी आरोपी पर दुष्कर्म अथवा दुष्कर्म के प्रयास की पुष्टि हो पाएगी।"

इस बीच, मांट थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि जिस बस में पीड़ित महिला यात्रा कर रही थी उसे जांच के लिए थाने पर रोक कर उक्त महिला सहित अन्य सभी यात्रियों को पुलिस की सुरक्षा में दिल्ली पहुंचा दिया गया। महिला का पति राजमिस्त्री का काम करता है। महिला लखनऊ में रहने वाली अपनी किसी सहेली से मिलने के लिए 26 अगस्त की रात दिल्ली से लखनऊ गई थी और 28 की रात उससे मिलकर वापस लौट रही थी।

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह