लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मंडोली जेल से उगाही गिरोह चलाए जाने का पर्दाफाश, जेल के मुख्य वार्डन सहित 5 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 27, 2020 18:35 IST

दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरोह के पांच सदस्यों में से प्रत्येक को एक विशिष्ट कार्य सौंपा गया था। नंदू गैंग का सदस्य विकास इस गिरोह का सरगना है और वह अभी जेल में बंद है। वह वहीं से गिरोह का संचालन कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को 22 अगस्त को द्वारका दक्षिण थाने में इस उगाही गिरोह से जुड़ी शिकायत मिली थी।पुलिस ने आरोपियों के तीन मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं और आरोपियों के बीच व्हाट्सऐप के जरिए हुयी बातचीत का भी पता लगा लिया है। 

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नगर की मंडोली जेल से उगाही गिरोह चलाए जाने का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जेल का मुख्य वार्डन शामिल है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान विकास (28), प्रमोद कुमार (30), हनी राजपाल (35) और जगमोहन (23) के रूप में की गयी है।

उन्होंने कहा कि मंडोली जेल के मुख्य वार्डन राजेंद्र सिंह (50) को भी गिरफ्तार किया गया है। महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने कहा कि ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी जेल कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि नंदू गैंग का सदस्य विकास इस गिरोह का सरगना है और वह अभी जेल में बंद है। वह वहीं से गिरोह का संचालन कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के पांच सदस्यों में से प्रत्येक को एक विशिष्ट कार्य सौंपा गया था। कुमार का काम सिंह के लिए सिम कार्ड की व्यवस्था करना था। जेल कर्मचारी होने के नाते सिंह का काम जांच से बचते हुए राजपाल को जेल के अंदर सिम कार्ड सौंपना था।

पुलिस ने कहा कि राजपाल ने मोबाइल फोन की व्यवस्था की थी जबकि विकास लोगों को संदेश भेजता था। पुलिस को 22 अगस्त को द्वारका दक्षिण थाने में एक शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसके पास दो मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए धमकी आ रही है। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एंटो एल्फोंस ने बताया कि जांच में दोनों नंबर न्यू उस्मानपुर निवासी जगमोहन और प्रमोद कुमार के नाम पर पंजीकृत मिले। दोनों मोबाइल नंबर की लोकेशन बुद्धविहार, मंडोली आ रही थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की ओर जगमोहन को पकड़ा। पूछताछ में जगमोहन ने बताया कि छह अगस्त को ये सिम कार्ड उसके रिश्तेदार कुमार के नाम पर जारी किए गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद कुमार को पकड़ा गया। कुमार अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आया था। पूछताछ के दौरान कुमार ने इस गिरोह का खुलासा किया। इसके बाद अन्य आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के तीन मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं और आरोपियों के बीच व्हाट्सऐप के जरिए हुयी बातचीत का भी पता लगा लिया है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइमदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा