लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के बुराड़ी में टहल रहे हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी को गोली मारी गई; मोबाइल फोन, 4 हजार रुपये नकदी छीनकर भागे हमलावर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2023 11:54 IST

अधिकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी पर हमले के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना शुक्रवार रात पौने 10 बजे के आसपास हुई। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ में तैनात हेड कांस्टेबल अपनी पत्नी के साथ टहल रहे थे।हमलावर कथित तौर पर हेड कांस्टेबल का मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकदी छीनकर ले गए।

नयी दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके मेंदिल्ली पुलिस के 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी को दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घटना बीती रात की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात पौने 10 बजे के आसपास हुई, जब दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ में तैनात हेड कांस्टेबल अपनी पत्नी के साथ टहल रहा था।

अधिकारी ने बताया कि हमलावर कथित तौर पर हेड कांस्टेबल का मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकदी छीनकर ले गए। उन्होंने बताया कि हमले में हेड कांस्टेबल के पेट में चोट आई, जबकि उसकी पत्नी की ठोड़ी चोटिल हो गई। हालांकि, दोनों अब खतरे से बाहर हैं।

अधिकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी पर हमले के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिशों में जुटी हुई है। 

भाषा इनुपट के साथ

टॅग्स :बुराड़ीदिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा