लाइव न्यूज़ :

खुद को बताया यूपी सरकार में सहकारिता मंत्री, गोवा में सरकारी अतिथि बनकर 12 दिन रहा, सीएम ने अरेस्ट कराया

By भाषा | Updated: January 9, 2020 12:42 IST

अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी । गोवा अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी के साथ उसके चार सहयोगी भी रह रहे थे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पुलिस को आरोपी सुनील सिंह के बारे में बताया जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को गिरफ्तार होने से पहले सिंह 12 दिन तक यहां अतिथि गृह में रुका था। यहां तक कि उसने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय भी मांगा था।

गोवा पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी दस्तावेज पेश करके खुद को उत्तर प्रदेश का मंत्री बताते हुए पिछले 10 दिनों से अधिक समय से एक सरकारी अतिथि घर में रह रहा था।

अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी । गोवा अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी के साथ उसके चार सहयोगी भी रह रहे थे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पुलिस को आरोपी सुनील सिंह के बारे में बताया जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।

मंगलवार को गिरफ्तार होने से पहले सिंह 12 दिन तक यहां अतिथि गृह में रुका था। यहां तक कि उसने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय भी मांगा था। आरोपी ने खुद को उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री बताया था और इसलिए उसकी सुरक्षा में गोवा पुलिस को लगाया गया था।’’

इसके बाद जब आरोपी की गतिविधि संदिग्ध लगी तो इस बारे में सावंत ने गोवा पुलिस को जानकारी दी। सावंत ने संवाददाताओं से बताया, ‘‘ मैंने अपराध शाखा से व्यक्ति को गिरफ्तार करने को कहा था। आरोपी ने खुद को उत्तर प्रदेश का मंत्री बताते हुए फर्जी पत्र और ईमेल पेश किया था।’’

आरोपी ने गोवा के सहकारिता मंत्री गोविंद गावडे से पिछले सप्ताह मुलाकात भी कर ली थी और कई मामलों पर उनके साथ चर्चा भी की थी। इस बारे में गावडे ने कहा, ‘‘ मुझे यह बताया गया कि वह राज्य में अतिथि है और उत्तर प्रदेश का मंत्री है। मैं ज्यादा समय तक उससे नहीं मिला। वह 10 मिनट तक मेरे साथ था।’’

गावडे ने कहा कि उन्हें व्यक्ति संदिग्ध लगा था और गोवा की अपराध शाखा इस मामले में उत्तर प्रदेश के अपने समकक्षों से सहयोग लेगी। आरोपी इस दौरान राज्य में एक स्कूल में मुख्य अतिथि भी रहा और इस कार्यक्रम में भाजपा के नेता और पूर्व सहकारिता मंत्री भी मौजूद थे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर