हजरतगंजः 21 जुलाई को 13 साल की लड़की को अगवा कर 3 ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घर के पास छोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2025 16:50 IST2025-07-23T16:50:13+5:302025-07-23T16:50:54+5:30

महिला ने एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि 21 जुलाई की रात उसकी 13 साल की बहन को तीन व्यक्ति उनके घर से अगवा कर ले गए और बाद में उसे घर के पास छोड़ दिया गया।

Hazratganj July 21 a 13-year-old girl kidnapped gang-raped 3 people and then left near her home lucknow uttara pradesh | हजरतगंजः 21 जुलाई को 13 साल की लड़की को अगवा कर 3 ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घर के पास छोड़ा

सांकेतिक फोटो

Highlightsतीन व्यक्तियों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। महिला की शिकायत के आधार पर हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

लखनऊः लखनऊ के हजरतगंज इलाके में तीन लोगों के खिलाफ 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, 22 जुलाई की शाम हजरतगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि 21 जुलाई की रात उसकी 13 साल की बहन को तीन व्यक्ति उनके घर से अगवा कर ले गए और बाद में उसे घर के पास छोड़ दिया गया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब उसकी बहन लौटकर आई तो उसने तीन व्यक्तियों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

Web Title: Hazratganj July 21 a 13-year-old girl kidnapped gang-raped 3 people and then left near her home lucknow uttara pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे