लाइव न्यूज़ :

Hazaribagh Bus Accident: कोलकाता से बिहार जा रही बस हजारीबाग में पलटी?, 7 यात्री की मौत और 10 की हालत गंभीर, 50 यात्री थे सवार, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: November 21, 2024 15:10 IST

Hazaribagh Jharkhand Bus Accident BREAKING:  हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद कुमार सिंह ने बताया, ‘‘अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बस में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।’’

Open in App
ठळक मुद्देबस एक तीव्र घुमावदार मोड़ पर मुड़ते समय पलट गई।अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। बस कोलकाता से पटना जा रही थी।

Hazaribagh Jharkhand Bus Accident BREAKING: झारखंड के हजारीबाग जिले में गोरहर थाना क्षेत्र के बरकट्ठा में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में बस के पलट जाने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें 10 की हालत अति गंभीर बताई जा रही हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को रांची रिम्स रेफर किया गया है, कुछ का इलाज हजारीबाग में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस कोलकाता से पटना जा रही थी। घायलों की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई।

झारखंड के हजारीबाग जिले में बृहस्पतिवार को पटना जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम सात यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोरहर थाना क्षेत्र के पास हुई। बस एक तीव्र घुमावदार मोड़ पर मुड़ते समय पलट गई। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद कुमार सिंह ने बताया, ‘‘अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बस में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।’’

 

बताया जा रहा है कि सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान सड़क को काटकर छोड़ दिया गया है। यहां सुबह बस गड्ढे में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वैशाली नाम की बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। किसी तरह से स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को बचाया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जेसीबी को मंगाया गया ताकि बस को सीधा किया जा सके। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। बस कोलकाता से पटना जा रही थी। बस में सवार एक यात्री मोतीचंद प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी राजकुमारी प्रसाद की इस दुर्घटना में मौत हो गई।

बिहार के गोपालगंज निवासी प्रसाद ने कहा, ‘‘सुबह जब यह दुर्घटना हुई तब हम सो रहे थे। हम बुधवार को कोलकाता से बिहार के लिए बस में सवार हुए थे।’’ बिहारशरीफ निवासी एक अन्य यात्री गणेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई। कुमार ने बताया, ‘‘बस में करीब 50 यात्री सवार थे।

जैसे ही चालक एक तीव्र घुमावदार मोड़ पर पहुंचा, उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।’’ मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों में से करीब 10 की हालत गंभीर है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाझारखंडकोलकातापटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली