Hazaribagh Bus Accident: कोलकाता से बिहार जा रही बस हजारीबाग में पलटी?, 7 यात्री की मौत और 10 की हालत गंभीर, 50 यात्री थे सवार, देखें वीडियो
By एस पी सिन्हा | Updated: November 21, 2024 15:10 IST2024-11-21T15:05:57+5:302024-11-21T15:10:56+5:30
Hazaribagh Jharkhand Bus Accident BREAKING: हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद कुमार सिंह ने बताया, ‘‘अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बस में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।’’

file photo
Hazaribagh Jharkhand Bus Accident BREAKING: झारखंड के हजारीबाग जिले में गोरहर थाना क्षेत्र के बरकट्ठा में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में बस के पलट जाने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें 10 की हालत अति गंभीर बताई जा रही हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को रांची रिम्स रेफर किया गया है, कुछ का इलाज हजारीबाग में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस कोलकाता से पटना जा रही थी। घायलों की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई।
झारखंड के हजारीबाग जिले में बृहस्पतिवार को पटना जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम सात यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोरहर थाना क्षेत्र के पास हुई। बस एक तीव्र घुमावदार मोड़ पर मुड़ते समय पलट गई। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद कुमार सिंह ने बताया, ‘‘अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बस में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।’’
बताया जा रहा है कि सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान सड़क को काटकर छोड़ दिया गया है। यहां सुबह बस गड्ढे में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वैशाली नाम की बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। किसी तरह से स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को बचाया।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जेसीबी को मंगाया गया ताकि बस को सीधा किया जा सके। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। बस कोलकाता से पटना जा रही थी। बस में सवार एक यात्री मोतीचंद प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी राजकुमारी प्रसाद की इस दुर्घटना में मौत हो गई।
बिहार के गोपालगंज निवासी प्रसाद ने कहा, ‘‘सुबह जब यह दुर्घटना हुई तब हम सो रहे थे। हम बुधवार को कोलकाता से बिहार के लिए बस में सवार हुए थे।’’ बिहारशरीफ निवासी एक अन्य यात्री गणेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई। कुमार ने बताया, ‘‘बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
जैसे ही चालक एक तीव्र घुमावदार मोड़ पर पहुंचा, उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।’’ मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों में से करीब 10 की हालत गंभीर है।