लाइव न्यूज़ :

24 वर्षीय महिला और दो बच्चों की मां को जलाकर मार डाला, ससुराल वाले पैसे और दोपहिया वाहन की मांग कर रहे थे, पति और ससुर फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 27, 2021 19:16 IST

उपसंभागीय पुलिस अधिकारी नजीर अख्तर ने बताया कि मृतक महिला के भाई के बयान के आधार पर इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देबसंती देवी नामक इस महिला के बस जले हुए अवशेष मिले।पुलिस के अनुसार उसके पहुंचने पर बस अंगद का रिश्तेदार निर्मल साव ही घर में था।पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है।

हजारीबागः शहर में 24 वर्षीय एक महिला एवं दो बच्चों की मां को उसके पति एवं ससुरालवालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने को लेकर कथित रूप से जलाकर मार डाला। उपसंभागीय पुलिस अधिकारी नजीर अख्तर ने बताया कि मृतक महिला के भाई के बयान के आधार पर इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उनके अनुसार स्थानीय स्रोतों से इस घटना के बारे में सूचना मिलने पर जब एक पुलिस दल को रविवार खिल्ली गांव भेजा गया तब वहां बसंती देवी नामक इस महिला के बस जले हुए अवशेष मिले। अख्तर ने बताया कि पुलिस दल के पहुंचने से पहले ही महिला के पति अंगद साव तथा उसके परिवार के अन्य सदस्य उसके आठ और तीन वर्ष की आयु के बच्चों के साथ घटनास्थल से भाग गये।

पुलिस के अनुसार उसके पहुंचने पर बस अंगद का रिश्तेदार निर्मल साव ही घर में था जिसे पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के वास्ते हजारीबाग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

बसंती देवी के भाई ने अपने बयान में कहा है कि उसकी बहन को उसके ससुराल वाले पैसे और दोपहिया वाहन की मांग करते हुए अक्सर तंग करते थे। पुलिस के अनुसार उसके भाई ने यह भी बताया कि बसंती की शादी में अंगद साव के परिवार को दहेज दिया गया था लेकिन ससुरालवालों की मांग इन सालों में बढ़ती ही गयी। 

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर