लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से गुजरात ले जाई जा रही करोड़ों की रकम जब्त, कई घंटों की मशक्कत के बाद मशीन से गिने गए नोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2021 15:56 IST

पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 8 से एक कार से 4.5 करोड़ की नकदी जब्त की गई है। यह राशि गुजरात ले जाई जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर एक कार से 4.5 करोड़ की नकदी जब्त की पुलिस के मुताबिक, हवाला जुड़ी हो सकती है राशि,

राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डूंगरपुर में करोड़ों की नकदी बरामद की है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 8 से एक कार से 4.5 करोड़ की नकदी जब्त की। यह राशि गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, यह राशि हवाला से जुड़ी हो सकती है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इतनी बड़ी राशि को गिनने के लिए पुलिस को बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी, जिसके बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद नोटों को गिना जा सका।  

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को भी पकड़ा है। दोनों गुजरात के रहने वाले हैं। इनमें से एक रणजीत राजपूत पाटन का और नितिन पटेल ऊंझा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि यह राशि राजस्थान के रास्ते दिल्ली से गुजरात ले जाई जा रही थी।

यह राशि कार की सीट के नीचे छुपाई गई थी। पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो नकदी के बारे में दोनों कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के पास से 4 करोड़ 49 लाख 99 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस यह राशि जब्त कर थाने में लेकर आई। हालांकि इतनी बड़ी राशि को गिनने के लिए पुलिस को बैंकों से मशीन मंगवानी पड़ी। जिसके बाद भी यह राशि गिनने में सुबह से शाम हो गई। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले का पता लगाने में जुटी है। 

पुलिस ने जिस कार से यह राशि बरामद की है वो दिल्ली नंबर की है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली