लाइव न्यूज़ :

ननद की शादी और सोने का हार, चूड़ियां और अंगूठी समेत करीब 50 लाख रुपए मूल्य के जेवरात?, भाभी के मन में खोट और चोरी कर मायके भेजा, जानें राज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2025 09:52 IST

Hathras: पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र निवासी अकरम उर्फ कलुआ की बहन की शादी 11 नवंबर को होनी है।

Open in App
ठळक मुद्दे23 एवं 24 अक्टूबर की मध्यरात्रि को अकरम के घर से गायब हो गए। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। ननद की शादी में ये गहने दिए जाएं।

Hathras: हाथरस जिले के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपनी ननद से मनमुटाव के कारण, उसकी शादी के लिए रखे गए करीब 50 लाख रुपए के गहने चोरी करके अपने मायके भेज दिये। पुलिस ने जेवर बरामद कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र निवासी अकरम उर्फ कलुआ की बहन की शादी 11 नवंबर को होनी है।

उसने बताया कि शादी में बहन को देने के लिए सोने का हार, चूड़ियां और अंगूठी समेत करीब 50 लाख रुपए मूल्य के जेवरात घर में रखे थे लेकिन वे 23 एवं 24 अक्टूबर की मध्यरात्रि को अकरम के घर से गायब हो गए। पुलिस के मुताबिक, अकरम ने 24 अक्टूबर को कोतवाली में इस सिलसिले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस घटना की जांच के आदेश दिये थे। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान यह पता लगा कि अकरम की पत्नी का अपनी ननद से मनमुटाव था जिसकी वजह से वह नहीं चाहती थी कि उसकी ननद की शादी में ये गहने दिए जाएं।

इसी वजह से उसने गहने चोरी करके अपने मायके में रखवा दिए थे। उसने बताया कि अकरम ने शक होने पर अपनी पत्नी से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कुबूल कर ली जिसके बाद पुलिस ने जेवर बरामद कर लिये। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में थाना हाथरस गेट पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली