हरियाणवी सिंगर ममता शर्मा की हत्या, गला रेतकर खेत में फेंका शव

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 18, 2018 19:56 IST2018-01-18T19:54:32+5:302018-01-18T19:56:40+5:30

ममता शर्मा चार दिन से लापता थी। गुरुवार को उनका शव रोहतक के बनियानी गांव के एक खेत में मिला है।

Haryanvi Singer Mamta Sharma killed, Body Found in Rohtak farm | हरियाणवी सिंगर ममता शर्मा की हत्या, गला रेतकर खेत में फेंका शव

हरियाणवी सिंगर ममता शर्मा की हत्या, गला रेतकर खेत में फेंका शव

पिछले चार दिन से लापता हरियाणवी रागिनी गायिका ममता शर्मा का शव मिला है। गुरुवार दोपहर रोहतक पुलिस को सूचना मिली कि बनियानी गांव के बाहर खेत में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव की पहचान हरियाणा की जानी-मानी गायिका ममता शर्मा के रूप में हुई है। शुरुआती खबर के मुताबिक किसी धारदार हथियार से गला रेतकर ममता की हत्या की गई। ममता रोहतक के कलानौर की रहने वाली थी।

ममता के बेटे ने बताई गायब होने की कहानी

सिंगर ममता शर्मा के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां पिछले 4 दिनों से गायब हैं। उसने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी तभी से पुलिस उनकी तलाश थी। 14 जनवरी को ममता शर्मा किसी कार्यक्रम के सिलसिले में कलनौर से बाहर गई थी। रास्ते में कुछ परिचित मिले और ममता को अपने साथ ले गए। उसी दिन से उनका कुछ अता-पता नहीं था।

4 महीने पहले हुई थी एक और हरियाणवी सिंगर की हत्या

अक्टूबर 2017 में हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। एक कार्यक्रम से लौटते वक्त सोनीपत के रास्ते एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। गाड़ी रुकने के बाद करीब से हर्षिता दहिया को चार गोली मारी गई। पुलिस ने हर्षिता के जीजा पर इस हत्या की साजिश का आरोप लगाया।

Web Title: Haryanvi Singer Mamta Sharma killed, Body Found in Rohtak farm

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे