लाइव न्यूज़ :

कक्षा एक में पढ़ने वाले लड़के पर रेप का आरोप, स्कूल से घर जाकर पीड़िता ने रोते हुये बताई मां को सारी बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2019 13:42 IST

सिरसा के डीएसपी राजेश कुमार ने बताया है कि फिलहाल पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। लेकिन जैसे ही वो ठीक होती है हम उसे स्कूल ले जाकर आरोपी की पहचान करवाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद पीड़िता रोते हुये अपने घर गई थी। उसने मां से कहा कि उसके पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है। मां उसके बाद बेटी को पास के अस्पताल ले गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वो आरोपी छात्र को नाम से नहीं जानती है, लेकिन अगर वो उसे देखेगी तो अच्छे से पहचान लेगी।

हरियाणा के सिरसा में कक्षा एक में पढ़ने वाले छात्र पर रेप करने का आरोप लगा है। छात्र पर अपनी क्लासमेट के साथ ही रेप करने का आरोप लगा है। छात्र सिरसा के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता का इलाज कर रहे सिरसा के अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस ने संपर्क किया। सिरसा पुलिस ने छात्र के खिलाफ धारा 6/8 के अंतर्गत पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के पास पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वो आरोपी छात्र को नाम से नहीं जानती है, लेकिन अगर वो उसे देखेगी तो अच्छे से पहचान लेगी। मीडिया से बात करते हुये डीएसपी राजेश कुमार ने बताया है कि पीड़िता की मां ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को कहा है कि उसकी बेटी कक्षा में एक में पढ़ती है और उसी के साथ पढ़ने वाले एक छात्र ने रेप किया है। पीड़िता की मां ने यह भी कहा है कि छात्र ने उनकी बेटी का रेप लंच ब्रेक में किया है। 

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, घटना के बाद पीड़िता रोते हुये अपने घर गई थी। उसने मां से कहा कि उसके पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है। मां उसके बाद बेटी को पास के अस्पताल ले गई। जिसके बाद डॉक्टर ने पीड़िता के परिजन को कहा कि वो उसे सिरसा के सिटी अस्पतला ले जाये। 

डीएसपी राजेश कुमार ने बताया है कि फिलहाल पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। लेकिन जैसे ही वो ठीक होती है हम उसे स्कूल ले जाकर आरोपी की पहचान करवाएंगे। राजेश कुमार ने यह भी बताया है कि सात साल से कम उम्र वालों के लिए सजा का कोई प्रावधान भी नहीं है, ऐसे में काफी केस की जांच में काफी मुश्किल होगी। 

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई